{"_id":"5c8d418fbdec22141e2229eb","slug":"201552761231-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधेरे में 17 मतदान केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधेरे में 17 मतदान केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए बने 700 मतदान केंद्रों में 178 म्रें बिजली नहीं है। आचार संहिता प्रभावी होने के बाद जिला प्रशासन की ओर से ऐसे मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है, लेकिन बिजली विभाग को काम के लिए बजट का इंतजार है। विभाग की ओर से 22 लाख का प्रस्ताव भेजा गया है।
जिले में छठे चरण में 12 मई को मतदान होना है। इसके लिए जिले में 700 मतदान केंद्र और 1293 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। विधानसभा चुनाव 2017 में तत्कालीन जिलाधिकारी विशाख जी के निर्देश पर मतदान केंद्रों पर शौचालय, बिजली, पेयजल की व्यवस्था की गई थी। हालांकि अधिसंख्य केंद्रों पर वैकल्पिक व्यवस्था की गई। अब 2019 के लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद प्रशासन की ओर से मतदान केंद्र पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की कवायद शुरू हुई है। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में निरीक्षण के बाद 178 केंद्र ऐसे मिले हैं, जहां बिजली आपूर्ति की व्यवस्था बदहाल है। समय रहते सुधार नहीं किया गया तो मतदान के दौरान वोटरों संग मतदान कार्मिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अधिशासी अभियंता बिजली अमर सिंह ने कहा कि 178 मतदान केंद्रों पर बिजली नहीं है। वहां बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए 22 लाख की मांग की गई है, बजट आने के बाद काम किया जाएगा।