{"_id":"5c04158dbdec22416d12ceba","slug":"201543771533-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंधन गैस की महंगाई के खिलाफ आंदोलन के लिए कमर कसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंधन गैस की महंगाई के खिलाफ आंदोलन के लिए कमर कसी
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। ईंधन गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ चार दिसंबर को तहसील में होने वाले कांग्रेस के आंदोलन में अन्य दल शामिल हो गए हैं। कार्यक्रम की सफलता के लिए रविवार को कांग्रेस के मशाल रोड स्थित कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में धरना प्रदर्शन को विशाल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में आम आदमी पार्टी, भाकपा, माकपा, किसान सभा, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया, लोकतांत्रिक जनता दल आदि पार्टियों के नेताओं ने हिस्सा लिया।
बैठक में आंदोलन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। कांग्रेस नेता मुशीर इकबाल ने कहा कि सरकार को सरकारी खजाना भरने की पड़ी है और यहां हजारो उपभोक्ता ऐसे हैं जिनके पास 1 हजार रुपये देकर सिलेंडर लेने के लिए पैसे नहीं है। कहा कि उज्जवला योजना के अधिसंख्या उपभोक्ताओं ने अपने सिलेंडर और चूल्हा बांध कर रख दिया है। इसकी भी जिम्मेदारी लेने के लिए सरकार तैयार नहीं है। उन्होंने दूसरे दलों के सहयोग का स्वागत किया और कहा मंगलवार को जबरदस्त आंदोलन किया जाएगा।
तय किया गया कि मंगलवार को सुबह 10 बजे लोग अजीमुल्लाह चौराहे पर पहुंचें। आंदोलन में गैस सिलेंडर और चूल्हा भी साथ लेकर चलना है। अध्यक्षता कामरेड इंद्रदेव पाल ने की। का. इजहार खां, मनोज गुप्ता, का.रामजीत यादव, कमर मलिक, मसूद आलम, सर्वेश राय, फिरोज खां, विनोद सोनकर, माबूद अंसारी, कबूतरा देवी, गौतम, निजामुद्दीन मंसूरी, सादिक अंसारी, राशिद एहसान, विनोद सोनकर, भुलाल पाल, इजहार अहमद, फैजान अंसारी, नवाज सिद्दीकी, शीबू अंसारी, अब्दुल रब, बनारसी सोनकर, फैयाज खां, नाजिम अंसारी मौजूद रहे।