फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   धान क्रय केंद्रो का मंडलायुक्त ने लिया जायजा

धान क्रय केंद्रो का मंडलायुक्त ने लिया जायजा

Wed, 28 Nov 2018 11:28 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
धान क्रय केंद्रो का मंडलायुक्त ने लिया जायजा

विज्ञापन
ज्ञानपुर। मिर्जापुर के मंडलायुक्त मुरली मनोहर लाल बुधवार शाम करीब चार बजे अचानक जिले में धमक पड़े। उन्होंने गोपीगंज स्थित मंडी समिति के धान क्रय केंद्र और जंगीगंज स्थित क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों से धान खरीद के बारे में जानकारी ली। क्रय केंद्रों पर धान की तौल के लिए कांटे बढ़ाने का निर्देश देते हुए अधिक से अधिक मात्रा में किसानों की उपज खरीदने के लिए कहा।

नवंबर में शुरू हुई धान खरीद शुरुआती दौर में मिलरों और कर्मचारियों के आंदोलन के चलते प्रभावित रही। बाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खरीद को लेकर दिशा निर्देश दिया तो प्रशासनिक अफसर सक्रिय हो गए। जिले में नौ के स्थान पर 13 क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू हुई तो खरीद में भी तेजी आई। बुधवार को शाम करीब चार बजे मंडलायुक्त मुरली मनोहर लाल मंडी समिति के क्रय केंद्र पर पहुंचे। इससे वहां खलबली मच गई। इसके बाद वह जंगीगंज क्रय केंद्र गए। दोनों स्थानों पर खरीद का कार्य सही चल रहा था। हालांकि आंदोलन के चलते खरीद कम हुई थी, जिसे बढ़ाने का निर्देश मंडलायुक्त ने मातहतों को दिया। क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि दिंसबर में धान खरीद की गति तेज की जाए। किसानों को परेशान न करने की नसीहत दी। चेतावनी दी कि किसानों से जुड़ी कोई शिकायत मिलेगी तो संबंधित प्रभारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उन्होंने सुरियावां-कलिंजरा मार्ग का निरीक्षण किया। उनके साथ संभागीय खाद्य नियंत्रक रवि कुमार और एडीएम राम सिंह वर्मा मौजूद रहे। बताते चलें कि अब तक जिले के 13 केंद्रों पर करीब 1708 एमटी धान की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed