{"_id":"5bfd89d8bdec2241742bd2ba","slug":"201543342552-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी हार देख भाजपा को याद आए राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी हार देख भाजपा को याद आए राम
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पूर्वांचल क्रांति दल के कार्यकर्ताओं की मंगलवार को नगर स्थित कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें पार्टी की मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामसखा त्रिपाठी ने कहा कि चुनावी हार को देखकर भाजपा डर गई है। जब बुरे दिन आते हैं, तब वह राम को याद करती है। 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनी, लेकिन 2019 चुनाव के पूर्व ही राम याद आए। मोदी और योगी सरकार में सिर्फ भ्रष्टाचारी, अपराधी और साड़ ही सुखी है। किसान, मजदूर, व्यापारी हर वर्ग के लोग भाजपा सरकार से परेशान हो गए हैं। उन्होंने बैराखास निवासी संजय उपाध्याय को पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। इस मौके पर रामराज चौहान, संजय उपाध्याय, गामा पटेल, जवाहर लाल, केदार सिंह, राजेश सिंह, अमरजीत यादव, सूबेदार सिंह, अवधेश दूबे, चंद्रमणि तिवारी आदि रहे।