{"_id":"5bfd87a7bdec22418a6acf35","slug":"201543341991-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में जाएंगे शौच तो लगेगा 500 जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में जाएंगे शौच तो लगेगा 500 जुर्माना
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अब खुले में शौच करना किसी को भी भारी पड़ेगा। नगरीय इलाकों में अगर आप खुले में शौच करते पकड़े गए तो 500 रुपये जुर्माना भरना पड़ेगा। अधिशासी अधिकारी ज्ञानपुर राजेंद्र दूबे ने कहा कि आदेश को प्रभावी करते हुए नागरिकों से सहयोग की अपील की है।
मंगलवार को नगर पंचायत ज्ञानपुर के अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद दूबे ने वार्ड नंबर पांच पंडित दीनदयाल नगर का निरीक्षण किया। इसके बाद स्वच्छता अभियान की सफलता के लिए कई लोगों के यहां जाकर खुले में शौच नहीं जाने का आग्रह किया। ईओ ने वार्डवासियों को कहा कि स्वच्छता अभियान सरकार और नगर प्रशासन का व्यक्तिगत अभियान नहीं है। यह अभियान आप सबका है। कहा कि आप जितने स्वच्छ रहेंगे, उतना ही निरोगी होंगे। इस दौरान नगर भ्रमण बाद वार्ड के सार्वजनिक स्थान पर स्वच्छता समिति की बैठक हुई। इसमें उपस्थित लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। महिलाओं से आग्रह किया कि वह घर के साथ- साथ गली मोहल्लों में भी सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करें। वार्ड के लोगों ने कई समस्याओं से अवगत कराया। जिसमें प्रमुख मांग रही पानी और सफाई की। नागरिकों ने कहा कि सफाई कर्मी समय से नगर में सफाई नहीं करते, जिस पर ईओ ने हर समस्याएं हल करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर रमेश यादव, कमलेश श्रीवास्तव, लक्खी देवी, पिन्टूदास, आशीष रावत, घनश्याम आदि मोजूद रहे।