फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   लापरवाही में छह शिक्षकों का वेतन कटा

लापरवाही में छह शिक्षकों का वेतन कटा

Tue, 27 Nov 2018 11:43 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
लापरवाही में छह शिक्षकों का वेतन कटा

विज्ञापन
ज्ञानपुर। शासन और प्रशासन की तमाम सख्ती के बाद भी प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव नहीं ला रहे हैं। मंगलवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार के औचक निरीक्षण में बिना सूचना के पांच शिक्षक और एक शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिले। इन सबका एक दिन का वेतन और मानदेय काट दिया गया। एक स्कूल में दो दिन पहले बिना तिथि का प्रार्थना पत्र मिलने और एमडीएम में गबन को लेकर हेडमास्टर से स्पष्टीकरण मांगा गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार मंगलवार सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर प्राथमिक विद्यालय रामचंदरपुर का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पर शिक्षक जगदीश कुमार श्रीवास्तव दो दिन से अनुपस्थित मिले, जबकि हेडमास्टर संतोष सिंह और शिक्षामित्र रंजना सिंह भी अनुपस्थित थीं। तीनों का एक दिन का वेतन और मानदेय काटने का निर्देश दिया। इस दौरान स्वेटर वितरण, शैक्षिक गुणवत्ता, एमडीएम, एसएमसी गठन की पड़ताल की गई।
विज्ञापन

इसके बाद बीएसए प्राथमिक विद्यालय असईपुर पहुंचे। यहां शिक्षामित्र पढ़ाने के बजाए धूप सेंकती नजर आईं। बच्चों के पठन-पाठन की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं मिली। हेडमास्टर को चेताया कि पठन-पाठन में सुधार लाएं अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मऊरामशाला में शिक्षक अभय प्रताप सिंह बिना सूचना के अनुपस्थित रहे। उनका एक दिन का वेतन काटा गया। स्कूल में बच्चों की उपस्थिति काफी कम थी। प्राथमिक विद्यालय नीबी चौर में सहायक अध्यापक शिवशंकर उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर बनाकर गायब मिले। लॉगबुक पर उन्होंने 22 नवंबर से दुर्गागंज में बैंक जाने की बात लिखी थी। मंगलवार को भी वही बात लिखकर गए थे। शिक्षक राजितराम बिंद बिना तिथि अंकित किए सादा प्रार्थना पत्र लिखकर 26 नवंबर से गायब थे। हेडमास्टर की ओर से उसे अन्य अभिलेखों में नहीं चढ़ाया गया था। शिक्षिका रेनू सिंह भी बिना सूचना के अनुपस्थित मिलीं। शिक्षक राजितराम बिंद, रेनू सिंह एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया। बीआरसी से संबद्ध शिक्षक नीलेश कुमार का किसी अभिलेख में जिक्र नहीं मिला। छात्रों की उपस्थिति में गड़बड़ी मिली। एमडीएम में गबन मानते हुए बीएसए ने हेडमास्टर शिवशंकर तिवारी से स्पष्टीकरण मांगा। चेताया कि स्पष्टीकरण न देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौर में स्थिति सामान्य मिली, जबकि ज्ञानपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय घरांव में व्यवस्था बेहतर मिलने पर सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed