{"_id":"5a147b954f1c1b6e468b5925","slug":"201511291797-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव में जीत दर्ज करेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव में जीत दर्ज करेगी भाजपा
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर/गोपीगंज। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तरह निकाय चुनाव में भी भाजपा जीत दर्ज करने जा रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार नगरों को विकसित करने को लेकर प्रतिबद्ध है। गोपीगंज नगर में वंशवाद और परिवार वाद की परिपाटी को खत्म कर नगर में परिवर्तन लाएं। वह मंगलवार को ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे और गोपीगंज में पालिका कार्यालय के पीछे पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। ज्ञानपुर की सभा में कहा कि पार्टी ने जांच-परख कर प्रत्याशी को उतारकर विपक्षियों की बोलती बंद कर दी है। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से ज्ञानपुर को आदर्श नगर बनाया जाएगा। इस मौके पर घनश्याम मिश्र, संतोष पांडेय, डॉ. राकेश दूबे, हीरालाल मौर्य, अशोक चौरसिया, जहीद अंसारी, ओम प्रकाश गुप्ता, विकास, आनंद आदि रहे। गोपीगंज के रामलीला मैदान में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री कर्मयोगी नरेंद्र मोदी और प्रदेश में योगी के नेतृत्व में सरकार हर वर्ग का विकास कर रही है। मुख्यमंत्री नगरो को विकसित कर स्वावलंबी बना रहे है। कहा कि पार्टी 27 सूत्रीय संकल्प पत्र के साथ चुनाव मैदान मे उतरी है। 15 सालों में पूर्ववर्ती सरकारों ने सिर्फ लूटने का काम किया। इस मौके पर पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय, गगन कुमार गुप्ता, सपना दूबे, कृष्ण कुमार खटाई, विभूति, महेद्र बिंद, सोहन लाल गुप्ता, दिनेश पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन