फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मॉडल पंचायत बनेगी जिले की दस ग्रामसभाएं

मॉडल पंचायत बनेगी जिले की दस ग्रामसभाएं

Sun, 30 Jul 2017 12:46 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
मॉडल पंचायत बनेगी जिले की दस ग्रामसभाएं
ज्ञानपुर (भदोही)। शासन के निर्देश पर जिले की दस ग्रामसभाओं को मॉडल पंचायत के रूप में चयन किया जाएगा। विकास कार्यों से लेकर अभिलेखीय रिकार्ड दुरुस्त समेत कई मानक पर जांच करके मॉडल पंचायतों का चयन किया जाएगा। मॉडल पंचायत के लिए चयनित ग्रामसभाओं को शासन की ओर से भी विकास कार्य के लिए अलग से सौगात मिलेगी। मॉडल पंचायत बनाने का मकसद प्रधानों, सेक्रेटरियों की विकास कार्यों के प्रति सोच बदलनी है ताकि वे होड़ में शामिल होकर गांवों का कल्याण कर सकें।
विज्ञापन

जिले से मॉडल ग्रामसभाओं और मास्टर ट्रेनरों के चयन के लिए पंचायत निदेशालय से विभाग को निर्देशित किया गया है। अगले माह के पहले पखवारे तक पंचायत और प्रधानों का चयन करने कर लिए जाने की संभावना है। इस आशय का संकेत जिला पंचायत राज अधिकारी ने दिया है। मॉडल पंचायत और मास्टर ट्रेनर हर ब्लॉक से दो-दो की संख्या में चुने जाएंगे। अगस्त में जिले की चयनित पंचायतों और मास्टर ट्रेनरों की सूची निदेशालय को भेजी जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि निदेशालय के निर्देश पर मॉडल पंचायतों, मास्टर ट्रेनरों के चयन के लिए ब्लॉक के एडीओ पंचायत को लगाया गया है। 15 अगस्त तक चयन कार्य पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन


मॉडल पंचायत के ये होंगे मानक
ज्ञानपुर। मॉडल पंचायतों के लिए जो मानक देखे जाएंगे, उनमें ग्रामसभा ओडीएफ हो। किसी तरह का विवादित न हो। पुरस्कृत हो चुका हो। कागजी कार्रवाई अपडेट हो। पिछले रिकार्ड ऑनलाइन हों। मनरेगा कार्यों में बेहतर रिकार्ड हो। विकास कार्यों में स्तर उच्च हो। साथ ही डिजिटल सुविधाएं भी हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed