फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   आजमीने हज का स्वास्थ्य परीक्षण, दिया हेल्थक़ार्ड

आजमीने हज का स्वास्थ्य परीक्षण, दिया हेल्थक़ार्ड

Wed, 12 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
आजमीने हज का स्वास्थ्य परीक्षण, दिया हेल्थक़ार्ड
भदोही। मुकद्दस हज के सफर पर जा रहे जिले के आजमीने हज को मंगलवार को टीकाकरण किए जाने के साथ हज के अरकानों का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें हेल्थ कार्ड भी वितरित किया गया। शिविर में 145 हजयात्री पहुंचे थे।
विज्ञापन

पीरखांपुर स्थित मदरसा अरबिया मदीनतुल इल्म में हज यात्रियों को प्रशिक्षण के दौरान मौलाना अब्दुस्समद जेयाई ने कहा कि आप लोग बड़े खुशनसीब हैं कि आप लोगों को इस मुकद्दस सफर पर जाने का मौका मिला है। कहा कि इस बात का ध्यान रहे कि हज के जो अरकान होते हैं, उन्हें पूरा करना आप सभी हजरात के लिए जरूरी है। इसके लिए घर से ही जेहनी तौर पर तैयार होकर रवाना हों। वहां पहुंच कर अपना पूरा वक्त इबादत में लगाएं। आप वहां पहुंच कर देश और दुनियां भर में अमन चैन कायम होने की दुआएं। दोस्त अहबाब, रिश्तेदारों के रोजी रोजगार में बरकत के लिए अल्लाह से दुआएं करें। खुद्दामे हज समिति के महासचिव, मौलाना सुहैब आलम नदवी ने बताया कि हज पर जा रहे 146 में से शिविर में 145 हजयात्री शामिल हुए। सभी को पोलियो खुराक दी गई। उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका हेल्थ कार्ड बनाकर दिया गया। बताया कि पोलियो खुराक और टीके स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुहैया कराए जाने के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम आई थी। इस मौके पर हाजी यूसुफ इमाम, हाजी सौदागर अंसारी, हाजी शाहिद हुसैन, हाजी इश्तियाक अहमद, अब्दुल कादिर अंसारी, पूर्व विधायक जाहिद बेग, हाजी इमाम बेग, हाजी जाहिद अली, हाजी मुनीर अंसारी, हाजी आजाद खां, हाजी हबीबुल्लाह, हाजी इजहार अंसारी, मौ. मुर्शिद अली ने भी मौजूद रहकर आजमीने हज का खैरमकदम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed