फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   लोहे की सरिया विद्युत तार से छूने में जान गई

लोहे की सरिया विद्युत तार से छूने में जान गई

Sun, 09 Jul 2017 12:43 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
लोहे की सरिया विद्युत तार से छूने में जान गई
भदोही।
विज्ञापन

नगर के स्टेशन रोड स्थित लिप्पन तिराहे के समीप मकान की छत पर हाथ में सरिया लिए घर के बाहर बिजली तार के संपर्क में आ जाने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद मोहल्ले और मृतक के गांव धनवतियां में मातम मच गया और भारी भीड़ जमा हो गई। लोग जख्मी हाल में विराट मिश्र को महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचाए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

चौरी क्षेत्र के धनवतिया निवासी विराट कुमार मिश्र लिप्पन तिराहे के पास अपने मकान की छत टपकने को लेकर कुछ कार्य करा रहे थे। लोगों ने बताया कि दोपहर 3.30 बजे वे छत पर रखे लोहे की सरिया को उठाकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर रख रहे थे कि सरिया असंतुलित होकर छत के पास से गुजर रहे विद्युत तार से छू गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही सरिया तार के संपर्क में आया, तार से तेज चिंगारी निकली और विराट का शरीर जलने लगा। कुछ ही देर में शरीर झुलसकर काला पड़ गया। घटना के प्रत्यक्षदर्शी शोर मचाते हुए मदद के लिए दौड़े। देखते देखते भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने जान बाकी देख उसे फौरन राजकीय अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। पड़ोस के लोगों ने बताया कि विराट ने कुछ वर्ष पूर्व ही उक्त मकान खरीदा था और यहां प्रिटिंग प्रेस का कारोबार करते थे। घटना से विद्युत तारों में जो शार्ट सर्किट हुआ, उसका असर आसपास के कई घरों तक पहुंचा। साथ लगे मकान मालिक शिवकांत गुप्ता ने बताया कि स्पार्किंग इतना जबरदस्त था कि उनके घर के बल्ब, फ्रिज और इलेक्ट्रानिक सामान जल गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से शव को धनवतियां ग्राम लेकर पहुंचने पर कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed