{"_id":"5941836b4f1c1b37668b468e","slug":"201497465707-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो चालकों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटो चालकों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। कोतवाली प्रांगण में बुधवार को आटो चालको संग एसडीएम आशीष कुमार व सीओ परमहंस मिश्र ने बैठक कर यातायात नियमो का पाठ पढ़ाया। एसडीएम ने कहा कि आप द्वारा यातायात नियमो की अनदेखी से अधिकतर जाम लगता है। कहा नियमों का पालन आपके साथ साथ दूसरों के लिए भी हितकारी है। लोगों के नियम कानून में रहकर वाहने चलाने का निर्देश दिया गया।
सीओ ने कहा कि आंकड़ो पर गौर करें तो हत्या, लूट आदि से अधिक दुर्घटनाओं में लोगों की मौतें होती हैं। अधिकतर दुर्घटनाएं सामने वाले वाहन चालक की गलती से होती हैं जिसके शिकार दूसरे लोगों को होना पड़ता है। कहा कि यातायात नियमो की अनदेखी से ही जाम की समस्याएं भी होती है। पहले हम पहले हम के चक्कर में लगने वाले जाम में लोगों का घंटो बर्बाद होता है। इसके अलावा चालक कहीं भी वाहन खडी कर गायब हो जाते हैं। यह भी यातायात समस्या का मुख्य कारण है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाएंगे तो सख्त कार्रवाई होगी। लापरवाही ड्राइविंग से बचें। बैठक को कोतवाली प्रभारी सूनील दत्त दूबे ने भी संबोधित किया। आटो चालक अफजल, अनिल कुमार, अजय चौहान, महताब आलम, बाबू, राकेश दूबे, मो.इमरान, दिनेश यादव आदि रहे।