{"_id":"61c4c3b71016f113e6165fb3","slug":"200-students-will-get-smartphone-tablet-bhadohi-news-vns629618296","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 छात्र-छात्राओं को मिलेगा स्मार्टफोन, टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 छात्र-छात्राओं को मिलेगा स्मार्टफोन, टैबलेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नातक, परास्नातक संग तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर जिले के 200 छात्र-छात्राओं को 25 दिसंबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्मार्टफोन और टैबलेट देंगे। बृहस्पतिवार को डीआईओएस की देखरेख में छात्र-छात्राओं के प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया गया। शुक्रवार को दोपहर बाद सभी लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
स्नातक, परास्नातक और तकनीकी शिक्षा ले रहे होनहारों को स्मार्टफोन और टैबलेट देने की योजना है। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए महाविद्यालयों और तकनीकी शिक्षण प्रशिक्षण संस्थाओं संग कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षित युवाओं की सूची फाइनल कर ली गई है। योजना से जिले में करीब 18 हजार विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जाना है। जिसकी शुरूआत शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। जिले के 200 छात्र-छात्राओं की सूची फाइनल कर ली गई है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय के प्राचार्य और नोडल अधिकारी डॉ. मुरलीधर राम गुप्ता ने बताया कि स्नातक तृतीय वर्ष के 200 छात्र-छात्राओं को शुरूआत में लाभ दिया जाना है। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद सभी लखनऊ रवाना होंगे। 25 दिसंबर को मुख्यमंत्री खुद उन्हें स्मार्टफोन और टैबलेट देंगे। उन्होंने बताया कि योजना के तहत कुल 18 हजार के करीब युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट दिए जाएंगे।