{"_id":"623cc0717b66ee79e87dd247","slug":"2-5-thousand-mt-wheat-received-from-other-states-bhadohi-news-vns644767115","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे राज्यों से मिला ढाई हजार एमटी गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे राज्यों से मिला ढाई हजार एमटी गेहूं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्च के दूसरे चरण में नि:शुल्क राशन वितरण की चिंता से विपणन और आपूर्ति विभाग के अधिकारी मुक्त होते नजर आ रहे हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत मार्च के प्रथम चरण में पात्र गृहस्थी, अंत्योदय कार्डधारकों में वितरित होने वाले गेहूं से ब्लॉक गोदाम खाली हो गए थे। मामला शासन तक पहुंचने पर एक माह बाद दूसरे राज्यों से 25 हजार क्विंटल (ढाई हजार एमटी) गेहूं का आवंटन प्राप्त हुआ है। जिले से भी ढाई हजार एमटी की रैक तीन दिन पूर्व ही माधोसिंह से रवाना कर दी गई है।
डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि गेहूं का आवंटन मिल जाने से मार्च के दूसरे चरण में नि:शुल्क राशन वितरण को लेकर समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी।
दूसरे राज्यों से गेहूं का आवंटन मिलने और जिले से अन्य राज्यों को भेजे गए चावल के बाद अधिकारियों की नजर बफर स्टाक और ब्लॉक गोदामों पर है। बृहस्पतिवार को एसडीएम भदोही अश्वनी कुमार पांडेय ने टीम के साथ रजपुरा चौराहा स्थित खाद्य गोदाम का निरीक्षण भी किया। गोदाम में रखे गेहूं व चावल की लाट के रखरखाव व नुकसान का बिंदुवार जानकारी ली। इस दौरान मौके पर मौजूद कर्मचारियों को उन्होंने रखरखाव में किसी तरह की कमी नहीं आने देने की हिदायत दी। चेतावनी दी कि रखरखाव में कमी की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने स्टाक रजिस्टर, कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया। इस मौके पर गोदाम प्रभारी विनय कुमार दुबे, दिवाकर प्रसाद, मनीष उपाध्याय, उमाशंकर मौर्य आदि मौजूद रहे।