फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सीतामढ़ी में प्रियंका की जनसभा की झलकियां

सीतामढ़ी में प्रियंका की जनसभा की झलकियां

Tue, 19 Mar 2019 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
सीतामढ़ी में प्रियंका की जनसभा की झलकियां
सीतामढ़ी। प्रियंका गांधी के सीतामढ़ी कार्यक्रम के लिए बनाया गया पंडाल महज एक घंटे में ही खचाखच भर गया। आयोजकों ने महर्षि वाल्मीकि आश्रम गंगा तट पर कार्यक्रम के लिए तैयारियां की थी। प्रियंका गाँधी के आगमन का समय चार बजे शाम का था, लेकिन पब्लिक का रेला दो बजे ही आना शुरू हुआ और तीन बजे तक ही पूरा कार्यक्रम स्थल लोगों से खचाखच भर गया। कार्यक्रम स्थल गंगा घाट से लेकर पक्का गंगा घाट, सरकारी डाक बंगला के ऊपर, पक्के घाट के ऊपर से लेकर आस पास का पूरा क्षेत्र लोगो से खचा खच भरा रहा।
विज्ञापन


बशिष्ठ ने स्वर लहरियों से बांधा समां
सीतामढ़ी। प्रियंका गांधी के सीतामढ़ी कार्यक्रम में कोनिया क्षेत्र के मोन गांव निवासी प्रख्यात भजन गायक वशिष्ट मिश्रा ने अपने स्वर लहरियों से कार्यक्रम में समां बांध दिया। एक से बढ़ कर एक भजनों की प्रस्तुति से सीतामढ़ी गूंजित होती रही। गंगा मैया को समर्पित भजन गंगा मइया तेरा पानी अमृत... चिट्ठी आयी है आयी है चिट्ठी आयी है....आदि गीत पर लोग झूम उठे। इस बारे में गायक वशिष्ठ ने अमर उजाला से कहा कि प्रियंका गांधी जैसी देश की बड़ी सख्शियत के स्वागत में गीत गाना मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन


51 आचार्यों ने किया शंखनाद
सीतामढ़ी। मां गंगा के पावन तट पर आयोजित कार्यक्रम का श्री गणेश शंखनाद औऱ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ। पंडित बलस्टर शुक्ल के आचार्यत्व में 51 विद्वानों ने जब एक स्वर में देवभाषा का उद्घोष किया तो गंगा का पावन तट सहित पूरी धार्मिक स्थली मंगलमय हो उठी। मंच पर 51 गुरुजनों ने जब एक स्वर में देवभाषा में स्वस्तिवाचन शुरू किया तो पूरी धार्मिक स्थली वेदमंत्रों से गुंजायमान हो उठी। यह पहला मौका है जब किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम सीतामढ़ी के गंगा तट पर संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानुष्ठान स्थल पर हुआ कार्यक्रम
सीतामढ़ी। प्रियंका गांधी के सीतामढ़ी कार्यक्रम का मंच पतित पावनी गंगा के पावन तट पर उस पावन स्थल पर बनाया गया था, जिस स्थल पर आठ माह पहले सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण महाअनुष्ठान का भब्य धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुआ था। खास बात यह है कि प्रियंका गांधी के लिए भाषण के लिए जो मंच बनाया गया, ठीक उसी स्थान पर श्री सीता राम महायज्ञ यज्ञ संपन्न हुआ था। कार्यक्रम स्थल तक जाने के लिए गंगा दो मार्ग बनाए गए थे एक मार्ग उत्तर की ओर से जबकि दूसरा दक्षिण की ओर से प्रियंका के मंच के चारों ओर बैरिकेटिंग के साथ एसपीजी सुरक्षा के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी।

प्रियंका गांधी की एक झलक पाने को बेताब दिखे युवा
सीतामढ़ी।प्रियंका गांधी वाड्रा की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहे। लगभग दो घंटे देर से आने के बावजूद हजारंो की संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। खास कर युवा वर्ग घंटों प्रियंका गांधी जिंदाबाद नारे लगाते रहे। लोग उनके आने की जानकारी के लिए मोबाइल फोन से पल पल की अपडेट लेते रहे। प्रियंका लाक्षागृह से सीतामढ़ी के लिए रवाना हुई तो लोग उनके आने के संभावित रास्तों पर आ गए। प्रियंका का काफिला पहुंचते ही लोग कुर्सियों पर खड़े हो गए और अपने मोबाइल में अपने नेता की तस्वीरे कैद करने लगे।


समर्थकों के करीब पहुंचकर किया अभिवादन
सीतामढ़ी। प्रियंका गांधी का भाषण जैसे ही समाप्त हुआ बड़ी संख्या में उनके समर्थक बैरिकेडिंग के पास आ गए। यह देख उन्होंने अपने समर्थकों को निराश नही किया और मंच से उतरकर बैरिकेडिंग के पास खड़े समर्थकों का अभिवादन करती हुई गाड़ी में गई। अपने नेत्री से अभिवादन पा कर समर्थक गदगद हो गए। इसी तरह सभा स्थल पर पहुंचते ही हांथ हिला कर सभी का अभिवादन किया। समर्थक यह कहते सुने गए कि प्रियंका जी इतनी शालीनता से अपनी बात कह गई कि हर कोई उनके स्वभाव का मुरीद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed