{"_id":"5c8e8f56bdec2275a469fe7d","slug":"191552846678-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शिक्षकों को नहीं हटा सकेंगे प्रबंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शिक्षकों को नहीं हटा सकेंगे प्रबंधक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मूल्यांकन केंद्र विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में रविवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं शिक्षक एमएलसी चेत नारायण पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों से मिलकर आंदोलन को सफल बनाने के लिए आभार जताया। कहा कि शिक्षकों की मेहनत से सरकार ने उनकी चार मांगे पूरी की।
रविवार को सुबह करीब 10 बजे जीआईसी पहुंचे चेत नारायण सिंह एक-एक कमरे में जाकर शिक्षकों से मिले। उन्होंने कहा कि वित्त विहीन शिक्षकों को शिक्षक का दर्जा प्राप्त हुआ। उनकी सेवा सुरक्षा नियमावली अचार संहिता समाप्त होने के बाद लागू कर दी जाएगी। बिना डीआईओएस के अनुमोदन से प्रबंधक शिक्षकों को नहीं निकाल सकेंगे। इसके बाद अन्य मांग को बिंदुवार तरीके से बताया। कहा कि शिक्षकों के हित के लिए आगे भी लड़ाई चलेगी। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह, राकेश सिंह,वीरेंद्र बहादुर सिंह, अशोक श्रीवास्तव, वासुदेव तिवारी, प्रेम बहादुर सिंह, शारदा सिंह, प्यारेलाल पाल, बृजेश सिंह, अखिलेश यादव अजय, पुष्पराज, संजय, ज्ञानचंद, निमिषा कंकन आदि मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर डीएलएड परीक्षा से रूका बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन रविवार से शुरू हो गया। इस दौरान परीक्षकों ने हाईस्कूल की सात हजार और इंटरमीडिएट की सात हजार 849 कापियां जांची। अब तक हाईस्कूल की कुल 69 हजार जबकि इंटर की 51 हजार कापियों समेत कुल एक लाख 20 हजार उत्तरपुस्तिकाएं जांची जा चुकी है। उप नियंत्रक प्रेमचंद्र यादव ने कहा कि मूल्यांकन शांतिपूर्वक ढंग से चल रहा है।