{"_id":"5c8bec60bdec22141c6e5e63","slug":"191552673888-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2014 के पहले गंगा एक्शन प्लान का पैसा जेब में गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2014 के पहले गंगा एक्शन प्लान का पैसा जेब में गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में योजनाएं धरातल पर नहीं दिखती थीं। सरकारी बजट का पैसा लोगों की जेब में जाता था। गंगा एक्शन प्लान में करोड़ों रुपये खर्च हुए, लेकिन 2014 के बाद गंगा निर्मल और अविरल दिखनी शुरू हुई।
वह शुक्रवार को भाजपा के चुनावी प्रबंधन की बैठक के लिए जिले में आए थे। जोरईं स्थित भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। कहा कि प्रयागराज से वाराणसी तक गंगा को सरकार ने निर्मल और अविरल बनाया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जलमार्ग से यात्रा कर सरकार की ही पब्लिसिटी करने जा रही हैं। प्रियंका गांधी की जल यात्रा से अब देश भी देखेगा कि 2014 के पहले जो संभव नहीं था, वह संभव हो गया है। मोदी सरकार की नीति और नीयत साफ है। बसपा सुप्रीमो मायावती को अपनी कथनी और करनी में अंतर स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस से उनका गठबंधन नहीं है तो रायबरेली और अमेठी में कौन प्रत्याशी उतारेगा। सोशल मीडिया पर भदोही संसदीय सीट को लेकर वायरल हो रहे एक पत्र के सवाल पर कहा कि वह फर्जी है। भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व प्रत्याशियों की घोषणा विधिवत ढंग से करता है।