{"_id":"5c8aa651bdec22142c5ca655","slug":"191552590417-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसलों को बचाने में जुटा अग्निशमन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसलों को बचाने में जुटा अग्निशमन विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। गर्मी के सीजन में मामूली चिंगारी किसानों की मेहनत पर पानी फेर देती है। शार्टसर्किट से होने वाले नुकसान को बचाने के लिए अग्निशमन विभाग ने सक्रियता दिखाई है। विभाग की ओर से बिजली विभाग को पत्र लिखकर जर्जर तारों को दुरुस्त करने की मांग की गई। ताकि गर्मी में किसानों का नुकसान न हो।
16 लाख से अधिक आबादी और लगभग 47 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल वाले जिले में बिजली विभाग के तार खेतों के ऊपर से गुजरते हैं। दशकों पूर्व लगाए गए तार अब जर्जर होकर लटकने लगे हैं। अप्रैल के महीने में लू चलने से जर्जर तारों से निकलने वाले चिंगारी गेहूं की फसल के लिए काफी नुकसानदायक होती है। देखते ही देखते किसानों की गाढ़ी मेहनत भस्म हो जाती है। वर्ष 2018 में करीब 50 से 70 लाख की फसल का नुकसान हुआ था। कमोबेश यही स्थिति हर साल होती है। किसान जर्जर तारों को बदलने के लिए कई बार बिजली विभाग से मांग भी कर चुका हैं, लेकिन उन्हें बदला नहीं जाता। ऐसे में फसलों को बचाने के लिए अग्निशमन विभाग ने पहल की है। अग्निशमन अधिकारी अनिल प्रताप सरोज ने अधिशासी अभियंता बिजली ज्ञानपुर और भदोही को पत्र लिखकर जर्जर तारों को दुरुस्त कराने की गुजारिश की है।