फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   साहब भेजवा दो नहीं मर जाऊंगी

साहब भेजवा दो नहीं मर जाऊंगी

Wed, 02 Jan 2019 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
साहब भेजवा दो नहीं मर जाऊंगी

विज्ञापन
ज्ञानपुर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के रैपुरी गांव में महिला को निर्वस्त्र कर पीटने के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर फिर सवाल उठे हैं। तीन दिनों से जिला चिकित्सालय में भर्ती पीड़िता का आरोप है कि जांच और बेहतर इलाज के लिए उसे सोनभद्र रेफर किया जा चुका है, लेकिन पुलिस नहीं ले जा रही है। पिटाई से उसके सिर, सीने और घुटने में गंभीर चोटें आईं हैं।

एक्सरे समेत अन्य जांच कराने के लिए रविवार को पीड़िता को महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय से सोनभद्र के लिए रेफर किया जा चुका है। लेकिन, पीड़िता और उसके पति का आरोप है कि संबंधित थाने की पुलिस से वह दो दिनों से सोनभद्र ले चलने को मिन्नत कर रही। मंगलवार को चिकित्सकों से उसने कहा कि साहब भेजवा दो नहीं तो मर जाऊंगी, लेकिन, पुलिस सरकारी साधन न होने की बात कहकर जाने से इंकार कर रही है। पीड़िता के पति दीनानाथ यादव ने अपने पैसे से प्राइवेट वाहन से ले चलने को तैयार हो गया। इसके बावजूद पुलिस ले जाने को तैयार नहीं। उधर आरोपी अलग-अलग लोगों से समझौते का दबाव बनवाने के लिए धमकी दिलवा रहा है। इस दौरान पीड़िता के पति ने कहा कि वह इसकी शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों से करेगा। हालांकि गोपीगंज प्रभारी एसओ परमात्मा सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही उसे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed