{"_id":"5c04266dbdec2241d2001d1d","slug":"191543775853-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला मुख्यालय पर महाआरती 6 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला मुख्यालय पर महाआरती 6 को
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल जनपद इकाई की बैठक आनंद नगर रेलवे क्रॉसिंग स्थित श्रीराम मंदिर में हुई। बैठक में छह दिसंबर को जिला मुख्यालय पर आयोजित महाआरती कार्यक्रम में हिस्सा लेने का आह्वान करते हुए वक्ताओं ने कहा अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनाया जाएगा। समाज के लोगों को अब इसके लिए अपनी पूरी ताकत लगानी होगी।
जिला प्रभारी संतोष दुबे ने कहा जैसा की सब जानते हैं छह दिसंबर विश्वभर के हिंदू समाज के लिए शौर्य का दिवस है। और अयोध्या में श्रीराम के मंदिर का निर्माण तो वर्ष 1992 में ही हो गया था अब उसे आकर्षक और भव्य बनाने के लिए हम सबको मिल कर नया प्रयास करना है। बताया कि छह दिसंबर को ज्ञानपुर मुख्यालय में प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण महाआरती का कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम में राम मंदिर निर्माण में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। कहा कि इस कार्यक्रम में सभी लोग सहभागिता सुनिश्चित करें ताकि केंद्र सरकार और केंद्रीय प्रशासन की आंख खुले और अयोध्या में शीघ्र मंदिर को भव्य रूप दिया जा सके। कहा गया कि यदि इसके लिए कानून बनाना पड़े तो सरकार कानून बनाए। श्री राम मंदिर के पुजारी महंत गुलाब गिरी को नगर सत्संग प्रमुख बनाया गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदीप कुमार, संजय जी, केपी गुप्ता, धर्मराज बिंद, कौशलेश श्रीवास्तव, पंचमराम, पंधारी चौहान, सुशील श्रीवास्तव, रामबालक साहू, सुरेश दुबे, जितेंद्र प्रजापति,सूरज पांडे आदि मौजूद रहे।