फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पीएमजीएसवाई की आठ सड़कों की होगी जांच

पीएमजीएसवाई की आठ सड़कों की होगी जांच

Sun, 02 Dec 2018 12:56 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई की आठ सड़कों की होगी जांच
ज्ञानपुर। जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की अध्यक्षता में हुई। इसमें धांधली की शिकायत पर पीएमजीएसवाई की आठ सड़कों की जांच, भेड़पालकों को 10 आश्रय स्थल और बावन बीघा तालाब के सुंदरीकरण का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में संवाद से ही समस्याओं का समाधान होना चाहिए। शासन- प्रशासन और जनप्रतिनिधि सब मिल कर जनता तक योजनाओं का लाभ पहुचाएं। उन्होने कहा कि जो भी कार्य अभी अधूरे पड़े हैं उन्हें शीघ्र पूर्ण कराया जाए। 52 बीघा तालाब सुरियावां के सुदंरीकरण कराने और डीसी मनरेगा को जिले में 10 प्रमुख स्थलों पर भेड़ पालकों के लिए आश्रय स्थल बनवाने का निर्देश दिया। पीएमजीएसवाई की आठ सड़कों की जांच के लिए त्रिस्तरीय कमेटी गठित कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी को निर्देश दिया कि ब्लॉकों में कैंप लगाकर अधिक से अधिक श्रमिक मजदूरों का पंजीयन कराएं। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि अस्पतालों में सरकार की योजनाएं जरूरतमंदो तक पहुंच रही हैं। बैंको की कार्य प्रणाली अच्छी न मिलने पर सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने बैंक मैनेजरों से कहा कि आने वाले समय में मुद्रा लोन का आयोजन कर युवाओं को ऋण मुहैया कराएं। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि जो भी कार्य हो रहे हैं उसे सही ढंग से कराया जाएगा। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। ईमानदारी से उसका क्रियान्वयन होगा तभी लोगों के चेहरों पर मुस्कान आएगी। संचालन सीडीओ हरिशंकर सिंह ने किया। मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव, शैलेंद्र दूबे, हौसिला पाठक, नागेंद्र सिंह, डॉ. आरबी मौर्य, बीएसए अमित कुमार सिंह, डीडीओ जयकेश त्रिपाठी समेत कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed