{"_id":"5c02d91dbdec22417c728c21","slug":"191543690525-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन की प्रेस वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन की प्रेस वार्ता
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। सपा के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन कहा कि देश और प्रदेश के हालात दिन ब दिन खराब होते जा रहेे हैं। रोज लूट, हत्या और डकैती हो रही है लेकिन मुख्यमंत्री जब माइक पर होते हैं तो उन्हें रामराज्य ही दिखता है। शनिवार की शाम कालीन निर्यातक और पार्टी नेता शमीम अंसारी के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में आए नेता प्रतिपक्ष प्रेस वार्ता में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरकार पटरी से उतर गई है। इस सरकार ने कोई काम किया होता तो जनता से वोट मांगने जाती लेकिन जनता की समस्याओं को देखते हुए यह साफ है कि इस बार का चुनाव जनता बनाम भाजपा होगा। नोटबंदी और बगैर तैय्यारी जीएसटी लागू करने को देश के उद्योगों के लिए खतरनाक बताते हुए कहा कि आज तक जनता नोटबंदी से पैदा हुई समस्याओं से जूझ रही है।
केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुना करने चली थी लेकिन कार्यकाल पूरा होते होते आधी से कम हो चुकी है। किसान आंदोलन कर रहे हैं। उनकी नहीं सुनी जा रही है है तो आत्महत्या करने को मजबूर हैं। प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने के दावे करने वाले प्रधानमंत्री खुद राफेल जैसे भ्रष्टाचार में फंस गए हैं। कहा जब आरबीआई, सीबीआई सुरक्षित नहीं रही तो आमजन के क्या हालात होंगे? इस दौरान पूर्व विधायक जाहिद बेग और सपा जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी, हसनैन अंसारी, दीप नारायण भारती, अलीशेर खां, संतोश यादव, कामिल अंसारी आदि भी मौजूद रहे।