{"_id":"5baa84dc867a557ec86bab9f","slug":"191537901788-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का हाल बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का हाल बेहाल
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिले में बिजली आपूर्ति की हालत दयनीय हो गई है। सोमवार शाम से लेकर रात तीन बजे तक लगातार बिजली गुल रही। उसके बाद बिजली आई तो गुलगपाड़ा शुरू हो गया। ओवरलोड और फॉल्ट के चलते भारी गुलगपाड़े बीच गुजरे 24 घंटे के दौरान आधे जिले में बमुश्किल पांच घंटे बिजली मिल सकी। ज्ञानपुर नगर के कुछ हिस्से में पूरे-पूरे 24 घंटे बाद बिजली के दर्शन हुए। भीषण गर्मी और उमस में लोग बेहाल हो गए। तमाम प्रयास के बाद भी जिले में बिजली आपूर्ति सुधर नहीं पा रही है। सोमवार को शाम करीब पांच बजे जिला मुख्यालय और आसपास की बिजली गुल हो गई। इसके थोड़ी ही देर बाद औराई उपकेंद्र का जंफर जल गया। इसके बाद औराई, गोपीगंज, चौरी, वहिदा, सीतामढ़ी, ज्ञानपुर उपकेंद्रों समेत आधे जिले की बत्ती गुल हो गई। इससे लाखों की आबादी अंधेरे में हो गई। दिनभर धूप रहने के कारण रात में उमस पसीने छुड़ाने लगी। लंबी कटौती के चलते इन्वर्टर भी जवाब दे गए। इससे लोग बेहाल हो गए। तमाम लोगों की रात बिजली के इंतजार में छतों पर टहलते हुए गुजरी। लोग रास्तों पर इधर-उधर टहलते हुए बिजली का इंतजार करते रहे, लेकिन बिजली कर्मचारियों के सारी रात मेहनत करने के बाद रात करीब सवा तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। लेकिन, इससे भी समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हो सकी और पांच बजे भोर से फिर ओवरलोड के चलते हर 20 से 25 मिनट पर बिजली की कटौती शुरू हो गई। इससे जिला मुख्यालय और आसपास के गांवों के अलावा अन्य तमाम गांवों में भी बिजली की कटौती लोगों के लिए मुश्किलों ा सबब बन गई। इससे लोगों को सुबह प ीने के पानी के लिए भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर हैंडपंपों पर पानी लेने के लिए भीड़ बढ़ गई थी। एक्सईएन अमर सिंह ने कहा कि औराई उपकेंद्र में गड़बड़ी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई। इसके बाद ओवरलोड की समस्या से आपूर्ति बाधित हुई। फॉल्ट ठीक करने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन