{"_id":"59bc2cfe4f1c1b38688b4bf8","slug":"191505504510-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियां बोझ नहीं, जीवन भर करती हैं सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियां बोझ नहीं, जीवन भर करती हैं सेवा
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)।
मिर्जापुर के मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने कहा कि बेटियां बोझ नहीं हैं, वह जीवन भर माता-पिता की सेवा करती हैं। महिलाएं आज पुरुषों के कदम से कदम मिलाकर देश को तरक्की की ओर ले जा रही हैं। मातृत्व के लिए बेहतर कार्य करने पर जिले की 30 एएनएम और आशा बहुओं को सम्मानित किया गया।
वह शुक्रवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी पर महिला मोर्चा की ओर से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में आयोजित मातृत्व सेवा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहीं थी। उन्होंने कहा कि बेटी पैदा होने पर एक पौधे लगाएं। शीशम और सागौन का पेड़ लगाने पर बेटी की शादी तक वह आपको चिंता से मुक्त कर देगा। आप महिलाएं कमजोर नहीं हैं, आप शक्ति हैं। विशिष्ट अतिथि औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने कहा कि आजादी के 75 सालों में महिलाओं की चिंता किसी ने नहीं की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मातृ शक्ति के बारे में सोचा। देश के अहम मंत्रालय बहनों के पास ही है। रक्षामंत्री निर्मला सीतारामण, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी हैं। जिला उपाध्यक्ष सपना दूबे ने कहा कि आज महिलाओं का युग है। प्रधानमंत्री उनके विकास के लिए अहम कदम उठाए। इसके पूर्व अतिथियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। अतिथियों ने गांवों में मातृत्व की अनूठी मिसाल पेश करने पर श्याम कुमारी, सुमन बरनवाल, सुनीता सिंह, शशिकला, स्नेहलता, फुलेश्वरी, मीरा देवी, चंद्रकला, राधा प्रजापति समेत 30 आशा और एएनएम को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन सुषमा मालवीय ने किया। संयोजक संगीता खन्ना ने लोगों का आभार जताया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक, डॉ. रचना अग्रवाल, वंदना दूबे, सुषमा मिश्रा, सर्वेश पाल, माधुरी दूबे, शीला सिंह, सुमन बरनवाल, निर्मला, रेखा गुप्ता, पूनम, पुष्पा, गोरेलाल, प्रवेश तिवारी, पंकज बिंद आदि मौजूद रहे।