फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   प्रशासकों के हवाले हुई पालिकाएं और पंचायत

प्रशासकों के हवाले हुई पालिकाएं और पंचायत

Mon, 07 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
प्रशासकों के हवाले हुई पालिकाएं और पंचायत
ज्ञानपुर। शासन के फरमान पर जिले के नगरीय क्षेत्र के नि र्वाचित जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल पांच साल पूरे होने पर नगरों का प्रशासन अब प्रशासकों के हवाले हो गया है। अगस्त के प्रथम सप्ताह तक जिले के नगरीय क्षेत्रों का चार्ज चेयरमैन से अधिशासी अधिकारियों केपास ट्रांसफर होना था।रविवार को जिले के सभी नगरीय क्षेत्र के कार्यभार पूरी तरह से प्रशासकों के हाथ में आ गया।अब नगरीय निकाय का अगला चुनाव होने तक नगर क्षेत्र का प्रशासन प्रशास क ही संभालेंगे।
विज्ञापन


मालूम हो कि जिले में दो नगर पालिका और पांच नगर पंचायत क्षेत्र हैं। 2012 जुलाई में इनका चुनाव हुआ था, चूंकि प्रदेश निर्वाचन आयोग की ओर से मई में चुनाव को लेकर तैयारियां कर ली गई थी। लेकिन ऐन वक्त पर प्रदेश सरकार के हाथ खड़े करने से चुनाव कुछ समय के लिए टाल दिया गया है।ऐसे में शासन की ओर से एक फर मान जारी किया गया।इसमें बोर्ड की पहली बैठक से पांच साल का कार्यकाल पूरे कर चुके नगरीय क्षेत्र का प्रशासन प्रशासकों को हवाले करने का निर्देश था।
विज्ञापन


चार अगस्त को भदोही नगर पालिका का कार्यकाल पूरा हुआ। जबकि जुलाई में ही अन्य सभी नगरीय क्षेत्र के चेयरमैनों का का र्यकाल पूरा हो गया। इससे वहां पर तैनात अधिशासी अधिकारियों ने चार्ज लेकर प्रशासक का कार्यभार संभाल लिया। जिलाधिकारी विशाख जी ने बताया कि जिले के सभी नगरीय क्षेत्र का प्रशासन अधिशासी अधिकारियों के हवाले हो गया है। इनकी गणना बोर्ड की पहली बैठक से की गई है। जिले के चार ईओ सातों नगर क्षेत्र का कार्य भार ग्रहण किए हैं। इसमें सुरियावां, नईबाजार, ज्ञानपुर और भदोही, घोसिया एक-एक ईओ, खमरिया और गोपीगं ज में एक-एक ईओ ने चार्ज लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed