फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   9 अगस्त को सपा का कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर

9 अगस्त को सपा का कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर

Mon, 07 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
9 अगस्त को सपा का कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर
भदोही। भारत के इतिहास में क्रांतिकारी दिन 9 अगस्त को समाजवादी पार्टी देश बचाओ-देश बनाओ के रूप में मनाएगी। इस मौके पर एक सभा के माध्यम से लोगों में जागरुकता लाएगी। सपा जिलाध्यक्ष मो.आरिफ सिद्दीकी ने रविवार को अपने आवास पर एक प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बुधवार 9 अगस्त को दिन में 10 बजे से प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयो पर सभा का आयोजन होगा।
विज्ञापन


बताया कि भदोही जिला मुख्यालय पर आयोजित सभा के मुख्य अतिथि वासुदेव यादव सदस्य विधान परिषद होंगे। सभा में सपा के सभी पदाधिकारी, सक्रिय सदस्यों, के अलावा सभी वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत को अग्रेजी हुकूमत से छुटकारा दिलाने के लिए महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में देश के अनेक नेताओं ने लंबे समय तक संघर्ष किया। जिन प्रयासो को बढ़ाते हुए बम्बई अधिवेशन में 9 अगस्त 1942 को गांधी जी ने देश के आजादी के लिए अग्रेजो भारत छोडो के लिए करो या मरो का नारा दिया था।
विज्ञापन


उक्त आंदोलन में समाजवादियो की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। उसी अगस्त को अब अगस्त क्रांति के रुप में मनाया जाता है। कहा देश की वर्त्तमान परिस्थितियों में लोकतंत्र की रक्षा के लिए देश की विकास को दिशा में लाने के लिए समाजवादियों को आगे आना होगा। यही समाजवादी पार्टी की सोच है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भी यही है। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में सहभाग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed