{"_id":"da03cf041ab1536393808dbe1718abb7","slug":"19-malnourished-and-12-were-most-malnourished-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 कुपोषित और 12 अति कुपोषित बच्चे मिले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 कुपोषित और 12 अति कुपोषित बच्चे मिले
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Fri, 24 Apr 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को पौष्टिक आहार भी खिलाया गया।
बच्चों में बढ़ते कुपोषण को देखते हुए शासन कई योजनाओं के माध्यम से इसे समाप्त करने में जुट गया है। योजना के तहत अधिकारीगण एक-एक गांव को गोद लेकर वहां की बेहतरी के लिए प्रयास कर रहे हैं।
इसी तरह मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गोद लिए गांव इटवां में सीडीपीओ कार्यालय की ओर से स्नेह शिविर आयोजित किया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग एवं सीडीपीओ कार्यालय की टीम ने बच्चों की जांच की। इस दौरान बच्चों को पौष्टिक भोजन, सब्जी, अंडा, सोयाबीन, गुड़ खिलाया गया।
कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से माताएं बच्चों को बेहतर पोषण देने के बारे में जानकारी लें। औराई के प्रभारी चिकित्साधिकारी अनिल श्रृंगार ने बीमारी होने पर चिकित्सकीय परामर्श, साफ-सफाई पर जोर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान बच्चों को बिकासुल सिरप एवं आल्टो कैल्सियम सहित कई दवाएं वितरित की गई। वजन करने के दौरान 12 अति कुपोषित एवं 19 कुपोषित बच्चे पाए गए। इस मौके पर सीडीपीओ औराई शाहनवाज परवीन, गुलाब पाल, गीता केसरी, रामदुलारी सहित कई लोग मौजूद रहे।