फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   188 crores development of the district

188 करोड़ से होगा जिले का विकास

Tue, 20 Jun 2017 01:07 AM IST
bhadohi news
bhadohi news Updated Tue, 20 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सूबे के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना की बैठक हुई। मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2017-18 में विभिन्न विभागों के माध्यम से विकास पर 188 करोड़ 47 लाख परिव्यय की स्वीकृति प्रदान की। कहा कि जिले के विकास में धन की कमी नहीं आएगी। अधिकारियों को हिदायत दी कि अपात्रों को योजना का लाभ न मिल सके।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार सुबह 11 बजे से प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक करीब तीन घंटे तक चली। उन्होंने कहा कि शासन की लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ पात्रों तक ज्यादा से ज्यादा पहुंचाया जाए। समाज के अंतिम पंक्ति पर बैठे व्यक्ति का विकास ही प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। गांव का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के विकास के लिए जिला योजना संरचना के तहत कुल 18847 लाख निर्धारित परिव्यय को स्वीकृत दी गई है। इसमें मनरेगा, पशुपालन, वन विभाग, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, सड़क एवं पुल, शिक्षा विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पेयजल, छात्रवृत्ति एवं पेंशन के लिए पर्याप्त धन राशि का समावेश किया गया है। जिला योजना में शामिल विभागों में पशुपालन विभाग को 125 लाख, दुग्ध विकास 38.26 लाख, वन विभाग को 107.08 लाख, ग्राम्य विकास को 107.85 लाख, मनरेगा के लिए  2627.04 लाख, पंचायत विभाग को 110 लाख और निजी लघु सिंचाई के लिए पांच लाख रुपये रखा गया। इसी तरह राजकीय लघु सिंचाई पर 50 लाख, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत नेडा पर 3.55 लाख, खादी ग्रामोद्योग पर चार लाख 20 हजार, सड़क एवं पुल पर 1248 लाख, पर्यटन पर 170 लाख, प्राथमिक शिक्षा पर तीन करो़ड़ 28 लाख 86 हजार, माध्यमिक शिक्षा पर 700.69 लाख और उच्च शिक्षा के लिए 75 लाख तय किया गया। प्राविधिक शिक्षा को 11 लाख 92 हजार, प्रादेशिक विकास दल के लिए एक लाख 50 हजार, एलोपैथिक को 148.84 लाख, परिवार कल्याण पर 84 लाख, होम्योपैथिक पर 59.00 लाख खर्च किया जाएगा। इसी तरह आयुर्वेदिक एवं यूनानी के लिए 10 लाख, ग्रामीण स्वच्छता 1206.12 लाख, ग्रामीण पेयजल 400 लाख़, ग्रामीण आवास 5472 लाख, नगर विकास 101.97 लाख, अनुसूचित जाति कल्याण 188 लाख, पिछड़ी जाति कल्याण, दो लाख 26 हजार, अल्पसंख्यक कल्याण एक लाख, समाज कल्याण के लिए 135 लाख, शिल्पकार प्रशिक्षण (कौशल विकास) 32 लाख, समाज कल्याण 3911.42 लाख, विकलांग कल्याण 465.40 लाख, महिला एवं बाल कल्याण 915.78 लाख का परिव्यय स्वीकृत किया गया है। प्रभारी मंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों के सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। जो भी विकास कराए जाएं, वह मानक के अनुरूप और पारदर्शी हाें। 21 जून को होने वाले योग कार्यक्रम में सफल बनाने के लिए कहा। सांसद वीरेंद्र सिंह ने ज्ञानपुर से सरपतहां तक मार्ग के दोनों तरफ स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 25 लाख रुपये दिए। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव, डीएम विशाख जी, सीडीओ रमेश चंद्र पांडेय, ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र, भदोही विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर, भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक समेत कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed