{"_id":"5c815974bdec2213fe5d1a70","slug":"181551980916-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ से 22 तक चलेगा पोषण पखवारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ से 22 तक चलेगा पोषण पखवारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। वेदपुर स्थित बाल विकास एवं पुष्टाहार कार्यालय पर बृहस्पतिवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी उर्मिला देवी की अध्यक्षता में पोषण पखवाड़ा र की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें आठ से 22 मार्च तक चलने वाले विशेष अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि पोषण अभियान आठ मार्च को एक साल हो जाएगा। अब तक की प्रगति और आगे अभियान को चलाने पर विचार विमार्श किया जाएगा। आठ से 22 मार्च तक केंद्रों पर चलने वाले विशेष अभियान के दौरान एनीमिया से पीड़ित किशोरियों को चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद आंगनबाड़ी और आशा उनका वजन करेंगी, जबकि एएनएम हीमोग्लोबिन की जांच करेंगी। उसके बाद खान-पान और रहन-सहन को लेकर उन्हें जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर सीडीपीओ डीघ सुजीत कुमार, पार्वती, विमला देवी, खुर्शिदा, चमेली देवी, साइना खातून, नवीन पांडेय आदि मौजूद रहे।