{"_id":"5c7ec1adbdec221468050868","slug":"181551810989-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी कार्यो में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी कार्यो में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक हुई। इसमें सभी कार्यों को समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
डीएम ने कहा कि दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन अधिकारियों को जो जिम्मेदारी मिली है उसका निर्वहन ईमानदारी से करें। उन्होंने कहा कि अभी समय है और लगातार कार्यों को समझने के लिए प्रशिक्षण आदि होते रहेंगं। सभी लोग आपसी समन्वय बनाकर निर्वाचन से जुड़े कार्यों को देखें। नोडल अधिकारियों से कहा कि वह मतदान केंद्र और मतदेय स्थलों का स्वयं निरीक्षण कर लें। संपर्क मार्ग, फर्नीचर, विद्युत कनेक्शन/ वायरिंग, शौंचालय दिव्यांग मतदाता के लिए रैंप, पेयजल आदि की व्यवस्था देखकर उसकी रिपोर्ट दें। जहां भी कोई कमी है उसे समय रहते सही करा लिया जाए। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, एडीएम राम सिंह वर्मा, डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी आदि मौजूद रहे।