फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पीछड़ी जाती से पार्टियों ने किया धोखा

पीछड़ी जाती से पार्टियों ने किया धोखा

Fri, 11 Jan 2019 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
पीछड़ी जाती से पार्टियों ने किया धोखा

विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी ने आरक्षण को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार बिंद के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर कहा गया कि पिछड़ी जातियों के लिए सपा, बसपा, भाजपा ने सदन में कभी आवाज नहीं उठाई। कहा कि पिछड़ी जातियों के साथ ठगी हो रही है।

प्रगतिशील मानव समाज पार्टी ने आरक्षण को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। महेंद्र कुमार बिंद के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी को आरक्षण को लेकर ज्ञापन सौंपा। कहा कि 24 वर्षों से लगातार आरक्षण की मांग की जा रही है। इस पर सभी दल चुप्पी साधे हैं। सभी गरीबों सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण मिलने पर किसी ने किसी प्रकार का विरोध नहीं किया। कहा कि केवट, बिंद, निषाद, कश्यप, मल्लाह रायकवार, बाथम, धीवर, बीयार, नाई, प्रजापति, विश्वकर्मा, राजभर चौहान, तेली, माली, हलवाई, एवं पाल ऐसी ही 20 सर्वाधिक पिछड़ी जातियों के साथ सपा, बसपा, भाजपा सभी पार्टियों ने धोखा किया। कहा कि सभी दल पिछड़ी जातियों की मदद से ही चुनाव जीत पाते हैं, लेकिन किसी दल ने सांसद में कभी इसके प्रति आवाज बुलंद नहीं की। कहा कि पांच-पांच सरकारों का कार्यकाल बीत गया, लेकिन पिछड़ी जाति के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया। ऐसी स्थिति में प्रगतिशील मानव समाज पार्टी आरक्षण अधिकार के लिए दृढ़ संकल्पित होकर पिछड़ी जाति के लिए लड़ रही है। इस मौके पर लालचंद बिंद, रमाशंकर बिंद, रामशिरोमणी मौर्य, शिवनाथ बिंद, रमेश बिंद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed