फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सुंदकांड संग बाब शिव की उतारी गई महाआरती

सुंदकांड संग बाब शिव की उतारी गई महाआरती

Wed, 02 Jan 2019 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
सुंदकांड संग बाब शिव की उतारी गई महाआरती

विज्ञापन
गोपीगंज। जंगल में मंगल कार्यक्रम के तहत नगर स्थित प्राचीन बाबा बड़े शिव मंदिर में संगीतमयी सुुंदरकांड पाठ का अयोयजन किया गया। इस दौरान बजरंगबली बाबा का सुगंधित पुष्पों से शृंगार किया गया।

इस दौरान महादेव और पवनपुत्र के जयकारे से पूरा मंदिर और नगर गूंज उठा। इसमें आस-पास से बड़ी संख्या में भक्त पहुंचकर सुंदरकांड के पाठ में शामिल हुए। इसके समापन पर प्रसाद वितरित किया गया। वहीं सोमवार रात बाबा बड़े शिवजी का पशुपतिनाथ के स्वरूप में महाआरती की गई। मंदिर के पुजारी पुजारी सुरेंद्र विश्वकर्मा ने भक्तों संग सामूहिक रूप से 108 द्वीपों से बाबा की आरती उतारी। भक्तों की ओर से महाआरती के अवसर पर बाबा शिवशंकर का सुगंधित पुष्पों से शृंगार कर अद्भुत रूप से सजाया गया था। देर रात ढोल, मृदंग, घंटा, घड़ियाल, नगाड़े, और शंखनाद के साथ ओम जय जगदीश हरे, ओम जय शिव ओंकारा का स्तुतिगान के साथ आरती उतारी गई। वहीं महाआरती के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सुरेंद्र विशवकर्मा ,हैप्पी गुप्ता, पंकज, सुरेश हलवाई, अजीत सिंह, दीपक मोदनवाल, मनोज मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed