{"_id":"5c080c1cbdec22415540651e","slug":"181544031260-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकू में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकू में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जंगीगंज। जयराजी देवी पब्लिक स्कूल मैलौना में बुधवार को आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में सुभाष चंद्र बोस सदन को पहला स्थान मिला।
खेलकूद का शुभारंभ पूर्व विशेष सचिव हीरामणि मिश्र ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि खेल में भी मान-सम्मान के साथ सुंदर भविष्य है। अच्छे खिलाड़ियों को हर जगह अच्छा मौका होता है। विशिष्ठ अतिथि प्रबंधक राजबली मिश्र ने कहा की खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। टीम वर्क के साथ खेलने वाले खिलाडी सदैव अच्छा प्रदर्शन करते है। खेल में हार से निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि हार हर बार जीत की नई राह सुझाता है। इस दौरान वालीबाल, दौड़, बैडमिंटन, लंबी कूद और रस्साकशी समेत अन्य खेलों में बच्चों ने एक- दूसरे को हराने के लिए जोर आजमाइश की। इस दौरान सुभाष चंद्र बोस सदन प्रथम, महाराणा प्रताप सदन द्वितीय और भगत सिंह सदन तृतीय रहा। नेहा सिंह, राजकिशन वैश्य, कोमल मौर्य, अमन मौर्य को पुरस्कृत किया गया। निदेशक डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य एंटोनियो कुमार ने संचालन किया। इस मौके पर योगेश कुमार सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, पीपी श्रीवास्तव, दिनेश प्रताप सिंह, मनोज पांडेय, गजेंद्र मौर्या, सुमित सेठ, गणेश यादव, महताब आलम, राजदेव, तिवारी, अनुराग द्विवेदी आदि मौजूद रहेे।