फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   विभिन्न मुद्दो को लेकर सपा शुरू करेगी आंदोलन

विभिन्न मुद्दो को लेकर सपा शुरू करेगी आंदोलन

Sun, 02 Dec 2018 01:07 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
विभिन्न मुद्दो को लेकर सपा शुरू करेगी आंदोलन
ज्ञानपुर। सपा के जिला कार्यालय पर शनिवार को मासिक बैठक हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। चेतावनी दी गई कि आमजन के लिए पार्टी चुप नहीं बैठेगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि वकील बिंद को शहीद का दर्जा और डीएपी की किल्लत को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। 10 दिसंबर को रुके हुए गजिया ओवरब्रिज निर्माण के लिए भदोही में ओवरब्रिज के पास सपा धरना देगी। 12 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर सीएएफ जवान वकील बिंद को शहीद का दर्जा दिलाने और खाद-बीज, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को लेकर सपा धरना देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा अहंकार में डूब गई है। आम जन की समस्याओं से उसका कोई लेना नहीं है। अंत में जिले से दिल्ली तक स्वच्छता दौड़ लगाने वाले मैराथन धावक नायब बिंद को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। संचालन जिला महासचिव ओमप्रकाश यादव ने किया। मौके पर पूर्व विधायक जाहिद बेग, पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद, उमेश बिंद, कमला शंकर महतो, संतोष यादव, दीनानाथ यादव, मनोज यादव, रमेश दद्दा, रीता वर्मा, जितेंद्र यादव, श्यामधर यादव, धर्मराज मिश्रा, रामयज्ञ पाल, महेंद्र पासी, बैजनाथ यादव, धर्मेंद्र कुमार मिश्र पप्पू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed