फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   देवी जागरण में रात भर झूमे श्रद्धालु

देवी जागरण में रात भर झूमे श्रद्धालु

Sun, 21 Oct 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
देवी जागरण में रात भर झूमे श्रद्धालु
ज्ञानपुर। प्रतिमा विसर्जन की पूर्व संध्या पर जिले के कई स्थानों पर देवी जागरण एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। रात भर चले जागरण का लोगों ने लुत्फ उठाया। ज्ञानपुर के बालीपुर में कागभुसंडी मंदिर पर आयोजित देवी जागरण में भोजपुरी गायक अर्चना तिवारी, प्रमोद तिवारी, सुशील विश्वदीप, उस्मान अली ने देवी गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर मनोज अंबष्ट, हृदय यादव, विजय बिंद, जीत नारायण, आलोक रावत, बूल्लू बिंद, बच्चन पाल, राजेश श्रीवास्तव आदि रहे। इसी तरह चककलूटी में आयोजित देवी जागरण में सुप्रिया मिश्रा के देवी गीत सुनकर लोग भाव विभोर हो उठे। मौके पर मेवालाल, कैलाश यादव, मनोज दूबे, कड़कड़ यादव आदि रहे। कांवल गांव में भोजपुरी गायक अभिषेक दूबे, संगीता संगम और अंकुर मिश्रा ने जहां देवी गीतों से लोगों को रिझाया, वहीं हास्य कलाकार निरहू ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। इस मौके पर भोले दूबे, जिलेदार सिंह, पिंटू वर्मा आदि रहे। गोपीगंज के रामपुर कायस्थान में आयोजित भजन संध्या में भोजपुरी गायक राजेश परदेशी और कोमल ने कई देवी गीत सुनाए। परदेशी ने समिति को 1100 रुपये की मदद भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed