फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   जन्मशताब्दी सप्ताह के रूप में मनी बापू की जयंती

जन्मशताब्दी सप्ताह के रूप में मनी बापू की जयंती

Sat, 29 Sep 2018 01:09 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
जन्मशताब्दी सप्ताह के रूप में मनी बापू की जयंती
लालानगर/गोपीगंज। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कांग्रेसजनों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान नगर में साफ-सफाई की और प्रभातफेरी निकाली। नगर के वार्ड संख्या सात सोनिया तालाब पर दलित बस्ती और प्राचीन शिव मंदिर परिसर की सफाई की गई। इसके बाद महात्मा गांधी अमर रहे, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद... के नारों के साथ प्रभातफेरी भी निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल हुए। सुबह आठ बजे कांग्रेस कमेटी के सदस्य और नगर अध्यक्ष संतोष बघेल के नेतृत्व में वार्ड नंबर सात सोनिया तालाब, दलित बस्ती में श्रमदान किया गया। महात्मा गांधी के स्वच्छता अभियान के संदेश को लेकर पूरी बस्ती की साफ सफाई की माबूद खान ने कहा कि गांधी जी का सपना था कि दलित या हरिजन ही सही मायनों में हमारे किसी कर्म के प्रथम हकदार हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से लल्लन मिश्रा, मनीष मौर्य, सिद्धार्थ मिश्रा, परवेज हाशमी, शफीक राईन, कल्लू चमार, रुस्तम खान, मोहम्मद सत्तार, मेघा भुज, प्रमोद जायसवाल, प्रवीण श्रीवास्तव, कल्लू अंसारी, रहमान खान, अशोक तिवारी, शेख अब्बासी, बबलू खान, संदीप सेठ, श्याम मोची, राकेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed