फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   कोटेदारों की ज्यादातर मांगों पर शासन ने लगाई मुहर

कोटेदारों की ज्यादातर मांगों पर शासन ने लगाई मुहर

Wed, 26 Sep 2018 11:57 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
कोटेदारों की ज्यादातर मांगों पर शासन ने लगाई मुहर
ज्ञानपुर। एक महीने से आठ सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे कोटेदारों ने ज्यादातर मांगों पर शासन की सहमति के बाद बुधवार को हड़ताल समाप्त कर दिया। इस दौरान कोटेदारों ने शासन केे फैसले पर खुशी जाहिर की। जिला कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष गिरजाशंकर तिवारी कल्लू ने बताया कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष से हुई खाद्य आयुक्त की वार्ता में कोटेदारों की ज्यादातर मांगों को मान लिया गया है। जिसकी लिखित सूूचना बृहस्पतिवार को दे दी जाएगी। इसके बाद कोटेदार अगले महीने से खाद्यान्न का उठान प्रारंभ कर देंगे। खाद्य आयुक्त की तरफ से कहा गया है कि बकाया बिल बनाकर कोटेदार दे दें, उसका भुगतान शीघ्र कर दिया जाएगा। कोटेदारों की मांग के अनुसार प्रति क्विंटल उन्हें दो सौ रुपये कमीशन और शिकायत करने पर गोदाम पर घटतौली करने वाले एसएमआई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि कोटेदारों को मानदेय दिए जाने पर विचार किया जा रहा है। शासन स्तर पर वार्ता के बाद जल्द इसपर फैसला लिया जाएगा। इस पर कोटेदारों ने हड़ताल को समाप्त करते हुए अगले महीने से खाद्यान का उठान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed