{"_id":"5a1872d34f1c1b8e698bdb12","slug":"181511551699-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिचड़ी के बाद बारात की विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिचड़ी के बाद बारात की विदाई
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमुनीपुर अठगवां केक कपूर पट्टी में आयोजित धनुष यज्ञ मेले के दूसरे दिन शुक्रवार को खिचड़ी खाकर भगवान श्रीराम अयोध्या चले गए। भगवान श्रीराम बारात की विदाई होने के वक्त लोग भावुक हो गए।
गुरुवार को भगवान श्रीराम की बारात आई थी। मेला की बारी यानी जनकपुरी में बारात आने पर लोगों ने नाचते-गाते हुए भगवान का स्वागत किया था। मेले के दूसरे दिन धनुष यज्ञ मेले का आकर्षण का केंद्र बड़े-छोटे झूले रहे। वहीं काला जादू, मौत जा कुंआ लोगों को रोमांचित कर रहा था। दूसरी तरफ लोगों ने भेड़ों की लड़ाई का भरपूर लुत्फ उठाया। ग्रामीणों ने मिठाइयों की खरीदारी की। चूड़े, गट्टे की मेले में धूम रही। वहीं लोगों ने गुड़हिया जलेबी का भरपूर आनंद लिया। एक तरफ जहां मिट्टी के बर्तनों की खूब बिक्री हुई। मूसल, सूप आदि घरेलू सामानों की बिक्री भी जमकर हुई। महिलाओं के लिए मेले में अलग मीना बाजार की व्यवस्था की गई थी। इसमें महिलाओं ने अपनी जरूरत की वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। बच्चों ने चाट फुल्की का लुफ्त उठाया। मेले के दैरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। दूसरे दिन मेले में भारी भीड़ रही।