{"_id":"5a11cf314f1c1bd1408b7bb9","slug":"181511116593-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 फीसदी बूथों पर मूलभूत सुविधाओं का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 फीसदी बूथों पर मूलभूत सुविधाओं का संकट
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर, भदोही/लालानगर। निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर प्रशासन भले ही तमाम दावे करे लेकिन हकीकत इससे जुदा ही है। सात नगर निकायों में बने 89 मतदान केंद्रो में करीब 20 फीसदी पर सुविधाओं का संकट बरकरार है। ऐसे में 26 नवंबर को वोटरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्रों पर बिजली, पेयजल संकट के साथ ही रैंप का अभाव है, हालांकि प्रशासन समय रहते इसे दुरुस्त करने की बात कही। निकाय चुनाव में मतदाताओं को दिक्कत न हो इसके लिए निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान केंद्रों को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया था। विधानसभा चुनाव के पूर्व से ही मतदान केंद्रों की स्थिति को बेहतर करने की कवायद चल रही है लेकिन आज भी स्थिति बेहतर नहीं हो सकी है। नगरीय निकाय चुनाव में गिने-चुने 89 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पखवारे भर पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, रैंप समेत अन्य व्यवस्थाएं सही करने का निर्देश दिया गया था लेकिन अब तक 55 से 60 मतदान केंद्रों की स्थिति ही बेहतर हो सकी है। पांच दिन बाद निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है ऐसे में सभी की स्थिति में सुधार हो पाना मुश्किल ही दिख रहा है। जिससे वोट डालने के लिए जाने वाले मतदाताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उप निर्वाचन अधिकारी हरिशंकर सिंह ने कहा कि मतदान केंद्रों की स्थिति बेहतर करने का काम चल रहा है। 60 से अधिक केंद्रो को बिजली, पानी और रैंप से आच्छादित कर लिया गया है। 20 से 25 केंद्र बचे हैं वहां भी मतदान दिवस से पूर्व सभी केंद्रों पर व्यवस्था सही कर ली जाएगी। केस- 1 गोपीगंज नगर पालिका के मतदान केंद्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरे गुलाब में शौचालय तो है लेकिन हैंडपंप और बिजली की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में समय रहते यहां बिजली और पेयजल की व्यवस्था में सुधार न हुआ तो दिक्कत होगी। केस-2 गोपीगंज के मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय काली मोहल में भी बिजली कनेक्शन नहीं है। जिससे मतदान के दिन पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी को शाम के समय दिए की रोशनी में मतपेटी आदि को सील करना पड़ेगा।
विज्ञापन