{"_id":"5a0f3c144f1c1b69678bc578","slug":"181510947860-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। अघोषित बिजली कटौती को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। शुक्रवार को ज्ञानपुर नगर के महेंद्र कटरा में नागरिकों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। कहा कि छह से सात महीने गुजरने के बाद बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हो सका है। इससे किसान, व्यापारी और छात्र सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। आपूर्ति में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
नागरिक अशोक कुमार उर्फ कोको दूबे के नेतृत्व में शुक्रवार को दर्जन भर से अधिक लोग प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महेंद्र कटरा में एकत्रित हुए। कहा कि चुनाव में तमाम वादों के साथ सूबे की सत्ता में भाजपा कबिज हुई लेकिन एक भी व्यवस्था में सुधार नहीं हो सका। बिजली आपूर्ति पूर्ववर्ती सरकारों से भी बदतर हो चुकी है। बिजली कब आएगी और कब जाएगी कोई शेड्यूल नहीं है। खरीफ सीजन में धान की फसल गवां चुके किसानों को रबी सीजन में भी कटौती से परेशान होना पड़ रहा है। चेकिंग के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है। गांव में बालू और गिट्टी न मिलने से सामान्य लोग अपना घर तक नहीं बना पा रहे हैं। न्याय के नाम पर महीनों चक्कर काटने के बाद अफसर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। कहा कि अविलंब बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुंआ तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर अवनीश, मुनीब, ताहिर, गिर कुमार, अजय कुमार आदि रहे।