{"_id":"59c167b04f1c1be4738b56fe","slug":"181505847216-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील समाधान दिवस: 185 मामलों में आठ का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील समाधान दिवस: 185 मामलों में आठ का निस्तारण
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)।
तीनों तहसीलों में मंगलवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस में मात्र आठ प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हो सका। तहसीलों में ज्यादातर शिकायतें कोटेदार और ग्राम प्रधान से ही जुड़ी रहीं। ज्ञानपुर, भदोही और औराई तहसील में 185 मामले आए जिसमें आठ का निस्तारण हुआ। शेष संबंधित विभाग को सौंपा गया। औराई तहसील पर डीएम के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। हालांकि एसडीएम के समझाने पर लोग शांत हो गए।
ज्ञानपुर तहसील में एसडीएम सुनील कुमार की देखरेख में तहसील दिवस संपन्न हुआ। विभिन्न विभागों के आए 54 मामलों में तीन का निस्तारण हुआ। औराई संवाददाता के अनुसार, तहसील सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी को आना था लेकिन प्रमुख सचिव के आगमन के चलते वे नहीं पहुंच सके। डीएम के आने की खबर होने से कई गांवों के ग्रामीण प्रधान और कोटेदार के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंच गए। कैयरमऊ, कोइलरा समेत अन्य गांवों के लोग कोटेदारों की शिकायत करने के लिए आए, लेकिन जिलाधिकारी के न होने पर हंगामा करने लगे। एसडीएम केशवनाथ गुप्ता ने समझाकर लोगों को शांत कराया। औराई तहसील में आए 68 मामलों में तीन का निस्तारण हुआ। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, समाज कल्याण अधिकारी आरके सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। भदोही तहसील में 63 प्रार्थना पत्रों में दो का निस्तारण हुआ। भदोही और ज्ञानपुर तहसील में भी कई गांव के लोग कोटेदार और प्रधान के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया।