फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सपा ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर बोला हमला

सपा ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर बोला हमला

Thu, 10 Aug 2017 01:22 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
सपा ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर बोला हमला
सपा ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर बोला हमला
ज्ञानपुर (भदोही)। अगस्त क्रांति दिवस पर जिले की समाजवादी पार्टी ने देश बचाओ-देश बनाओ आंदोलन के तहत केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोला। जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी के नेतृत्व में इन सरकारों के खिलाफ हर अन्याय से लड़ने और इनको उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि एमएलसी वासुदेव यादव ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों और चीन से देश को खतरा उत्पन्न हो गया है। इसलिए सपा को देश बचाओ-देश बनाओ आंदोलन के संघर्ष के रास्ते पर उतरना पड़ा है। समाजवादी अपने प्राण देकर देश और सीमा की रक्षा करेंगे। जिस तरह अगस्त क्रांति के बाद अंग्रेजों को देश छोड़ना पड़ा, उसी तरह समाजवादी आंदोलन के बाद भाजपा को सत्ता छोड़ना पड़ेेगा। आजादी के लिए जो वंदेमातरम नहीं बोले, वो देशभक्ति का प्रमाण मांगते हैैं। जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि देश बचाओ-देश बनाओ कार्यक्रम के तहत जिले के समाजवादी दलितों, पिछड़ों, मजलूमों, गरीबों के साथ अन्याय और जुल्म होने पर सड़क पर उतरते रहेंगे। संघर्ष से कभी पीछे नहीं रहेंगे, खून देकर भी अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करेंगे। पूर्व विधायक जाहिद बेग ने कहा कि ऐसे समय में जब पूरे देश का लोकतंत्र खतरे में पड़ गया है तो हमारे मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा, केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ा है। सभी समाजवादी मिलकर सफल बनाएंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, प्रमोदचंद्र मौर्य, कमला महतो, मुख्तार हाशमी, रमेश ददा, तेजपति आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद, रईस खां, इनाम अली, शोभनाथ यादव, जटाशंकर, रामयज्ञ पाल, ओम प्रकाश, हृदय नारायण, मुन्ना खां, वहाब अली, मेवालाल, नान्हक, विनोद यादव, काशी नाथ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed