फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   फोटो 21-35-24

फोटो 21-35-24

Tue, 11 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
फोटो  21-35-24
लालानगर (भदोही)। श्रावण मास के पहले ही दिन वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। एक ही लेन पर यातायात को शिफ्ट किए जाने के कारण सोमवार को हाईवे पर भीषण जाम लग गया। तकरीबन 12 घंटे तक लगातार जाम के बाद दिन में भी रुक-रुक कर जाम की स्थिति बनती रही। पूरे दिन जाम के चलते हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। दस मिनट का रास्ता तय करने में आधे से एक घंटे का समय लग रहा था। वहीं, बारिश के चलते सड़क पर और किनारे कीचड़ भर जाने से परेशानी बढ़ गई थी। बाइक, साइकल से अन्य छोटे वाहन फिसलते रहे।
विज्ञापन

रविवार की शाम से ही पड़ोसी जनपद इलाहाबाद के हंडिया से जीटी रोड को वन वे कर दिया गया था। ऐसे में दोनों तरफ चल रहे वाहनों के कई स्थानों पर आमने सामने आने से जाम की स्थिति बन गई। उत्तरी लेन खाली होने और दक्षिणी लेन पर वाहनों की कतार लगने के कारण रविवार रात नौ बजे से सोमवार को सुबह नौ बजे तक जीटी रोड पर लंबा जाम लगा रहा। जिले की सीमा ऊंज से बाबूसराय तक पूरी रात जाम में फंसी रही। गोपीगंज से चकपड़ौना और यहां से जंगीगंज का सफर पूरा करने में बसों को आधे-आधे घंटे तक का समय लगा। बड़े वाहनों के जाम में फंसने से छोटे वाहनों को निकलने में काफी दिक्कत हुई। क्योंकि सड़क पर वाहनों की कतार लग जाने और किनारे पर बारिश के चलते कीचड़ फैल जाने के कारण आगे बढ़ना मुश्किल हो रहा था। रात्रि में चकपरौना से छतमी तक कई बाइक सवार फिसलकर गिरे। इस दौरान जाम छुड़ाने में पुलिस को भी पसीने छूट गए। बाद में धीरे-धीरे वाहनों के आगे बढ़ने के बाद जाम खत्म हुआ। हालांकि हाईवे पर सोमवार को दिन में भी रुक-रुक कर जाम की स्थिति बनती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed