{"_id":"59612edb4f1c1bd3038b4605","slug":"181499541211-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी में 63 लीटर शराब बरामद, तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी में 63 लीटर शराब बरामद, तीन पर केस
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। आबकारी महकमे की ओर से जिले में लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी अवैध शराब के संभावित अड्डों पर छापेमारी की गई। जिला आबकारी अधिकारी आरपी सिंह के नेतृत्व में की गई छापेमारी में कुल 63 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया। वहीं तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ विभाग की ओर से आब कारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
जिला आबकारी अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि शनिवार को आबकारी टीम ने सुरियावां थाना क्षेत्र के घोरहां, अभिया, महुआपुर और जगतपुर में संभावित अड्डों पर छापेमारी की। इसमें अभिया, महुआपुर और घोरहां में कुल 63 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया। वहीं, घोरहां में कोटेलाल बिंद, महुआपुर में विलायती पासी और अभिया में एक महिला को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ विभाग की ओर से आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। जबकि जगतपुर में कुल दो स्थानों पर छापेमारी की गई, लेकिन मौके पर कुछ नहीं मिला। हालांकि मुखबिरों से सूचना मिली कि यहां पर भी अवैध शराब का कारोबार होता रहा है।