फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   आंधी-बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, बिजली चरमराई

आंधी-बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, बिजली चरमराई

Tue, 14 May 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
आंधी-बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, बिजली चरमराई
ज्ञानपुर। मतदान के बाद रविवार की देर रात कालीन नगरी के मौसम ने करवट बदली। दिनभर की चिलचिलाती धूप और उमस के बाद रात करीब साढ़े 10 बजे तेज आंधी और गरज-चमक के साथ थोड़ी देर बारिश हुई। इससे उमस और तपिश से बेहाल लोगों को कुछ राहत तो मिली, लेकिन तार टूटने से बिजली आपूर्ति चरमरा गई। सोमवार को सुबह साढ़े 10 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन

आसमान में छिटपुट बादलों के बीच रविवार को भगवान भास्कर के तेवर पूरे दिन तल्ख रहे। इस दौरान लोग गर्मी और उमस से बेहाल रहे। रात करीब साढ़े 10 बजे हवाओं के साथ आसमान में बादलों की घेरेबंदी हुई और गरज-चमक शुरू हो गई। देखते ही देखते तेज हवाओं ने आंधी का रूप ले लिया और आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी के कारण आम की फसल को जहां भारी नुकसान पहुंचा, वहीं पेड़ों की डालियां टूटकर गिरने से बिजली के तार भी टूट गए। इससे आधे जिले की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जिला मुख्यालय समेत आसपास के कुछ हिस्सों में बिजली रात 12 बजे के बाद बहाल हुई, लेकिन कुछ घंटों के बाद ही फिर कटौती शुरू हो गई। इसके बाद सोमवार को सुबह साढ़े 10 बजे बिजली के दर्शन हुए। आधे घंटे की आपूर्ति के बाद 11 बजे बिजली फिर गुल हो गई। बिजली के आने-जाने का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। दोपहर में तीन से पांच बजे के बीच दो बार बिजली ट्रिप हुई। इससे प्रचंड गर्मी और उमस में लोग बेेहाल रहे। दूसरी ओर खलिहान में रखी कुछ फसलें भी भीगीं। हालांकि ज्यादातर किसान अब फसलों को सहेज चुके हैं। ज्यादा पिछैती खेती करने वाले गिनती के किसानों की फसल ही बाहर बची है। आंधी से आम के फल भारी मात्रा में झड़ गए। केवीके के वैज्ञानिक डॉ. एके चतुर्वेदी ने कहा कि आंधी से आम और लीची की फसल झड़ सकती है, लेकिन बारिश से हरी सब्जी और अन्य फसलों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed