फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   होली में नई परंपरा को नहीं मिलेगी इजाजत

होली में नई परंपरा को नहीं मिलेगी इजाजत

Mon, 18 Mar 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
होली में नई परंपरा को नहीं मिलेगी इजाजत

विज्ञापन
ज्ञानपुर/सुरियावां। होली का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए रविवार को ज्ञानपुर कोतवाली और सुरियावां थाने में शांति समिति की बैठक में आपसी सौहार्द से मनाने पर जोर दिया गया। कहा गया कि होली में नई परंपरा की इजाजत नहीं दी जाएगी।

क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर कालूराम ने कहा कि होली में किसी भी नई परंपरा को इजाजत नहीं दी जाएगी। कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि होली पर्व आपसी मिसाल भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक भैया छविनाथ सिंह को निर्देश दिया कि अगर होलिका दहन स्थल में कोई विवाद हो तो उसे समय से सुलझा लिया जाए। होली पर्व के मद्देनजर गुड पुलिसिंग व्यवस्था रहेगी । उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कोई भी विवादित मामला सामने आए तो पुलिस को सूचित करें। नगर पंचायत कर्मचारियों से निर्बाध रुप से साफ-सफाई, पेयजल के उचित प्रबंधन का निर्देश दिया गया। सभासद रंजीत गुप्ता ने कहा कि शराब पीकर होली में हुड़दंग करने वालों पर सख्ती की जाए। सभासद इरफान अहमद और एबरार ने कहा कि होली का त्योहार रंगो का त्यौहार होता है, यदि किसी पर रंग पड़ जाए तो नाराजगी जताने के बजाए गले लगाकर होली की मुबारकबाद दे। मौके पर सुरेश चंद्र उपाध्याय, घनश्याम दास गुप्ता, आजाद शुक्ला, प्रदीप रावत, अनीस, शशि भूषण रावत, विजय बिंद, पिंटू दास, अनिल कुमार पांडेय, लालजी यादव, अनूप चौरसिया, राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, पुलिसकर्मी भाष्कर राय, अवधनारायण राय, प्रदीप,सुधीर, सत्येंद्र यादव आदि रहे। सुरियावां संवाददाता के अनुसार, थाना परिसर में अपर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार और क्षेत्राधिकारी भदोही श्रीकांत राय की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। अधिकारियों ने लोगों से आग्रह किया कि कहीं कोई घटना हो तो पुलिस को खबर करें। बताया कि थाना क्षेत्र कुल 105 होलिका स्थापित होगी। मौके पर राम गरीब गुप्ता, अवधेश कुमार उमर, शेषधर गुप्ता, जटाशंकर मौर्य, इसराइल अंसारी, अजय मोदनवाल, प्रेमचंद, धीरज मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed