{"_id":"5c8bed22bdec2214031bb883","slug":"171552674082-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से प्रशासन शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्यवस्था में लग गया है। शुक्रवार को एसडीएम रमेश कुमार नगर के विभिन्न मदतान केंद्रों और पोलिंग बूथों का निरीक्षण करने निकले। इस दौरान पेयजल, रैंप, प्रकाश, शौचालय तथा सूचना पट्ट का निरीक्षण किया। कई केंद्रों पर रैंप नहीं हैं अथवा रैंप क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिन्हें दुरूस्त कराने का निर्देश दिया।
एसडीएम नगर के प्रमुख मतदान केंद्र ज्ञानदेवी बालिका इंटर कालेज, उसके समीप भदोही प्राथमिक विद्यालय, भदोही गर्ल्स इंटर कालेज गए। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार आवश्यकताओं की जांच की। इस दौरान अधिकतर केंद्रों पर मतदान स्थलों का नामकरण ठीक कराने, क्षतिग्रस्त रैंप को ठीक कराने के अलावा साफ सफाई की व्यवस्था अभी से ही ठीक रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पालिका से साफ सफाई की व्यवस्था के लिए तैयार रहने को कहा।
उन्होंने बताया कि तहसील क्षेत्र में कुल 476 बूथ हैं। जिनका निरीक्षण करने के लिए लेखपालों को निर्देशित किया गया। उनकी रिपोर्ट धीरे धीरे प्राप्त हो रही है। जो भी समस्याएं होंगी दस दिन के अंदर ठीक करा लिया जाएगा। बताया कि साफ सफाई के लिए नगर पालिका को तथा विद्युत समस्या के लिए एक्सईएन (विद्युत) को निर्देशित किया जा रहा है। अंत में पुन: निरीक्षण किया जाएगा।