फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   भाजपा सरकार ही कर सकती है देश की सुरक्षा:विजय

भाजपा सरकार ही कर सकती है देश की सुरक्षा:विजय

Wed, 06 Mar 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार ही कर सकती है देश की सुरक्षा:विजय

विज्ञापन
चौरी। सभी को एमपी-एमएलए चुनाव के बजाए देश की सुरक्षा के बारे में सोचने की जरूरत है। देश सुरक्षित तभी रहेगा जब एक मजबूत शासक होगा। भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही देेश और देश की सीमाएं सुरक्षित है। यह बातें मंगलवार को ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा ने चौरी के एचआरडी इंटर कालेज में आयोजित अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।
उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पहले भी सरकारें रहीं, लेकिन विश्व पटल पर देश की स्थिति ठीक नहीं थी। दुश्मन मुल्क के अंदर भय पैदा करने वाले नरेंद्र मोदी के हाथों में ही देश सुरक्षित रह सकता है। वायु सेना की ओर से पाकिस्तान की धरती पर हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वालों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने देश की सुरक्षा को लेकर सभी से सोच-समझकर आने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान करने का आह्वान किया। कहा कि भारत के हर नागरिक को देश की सुरक्षा के बारे में सोचना चाहिए। गठबंधन दलों पर प्रहार करते हुए कहा कि बसपा के अत्याचार और सपा के भ्रष्टाचार को जनता अभी तक नहीं भूल सकी है।
विज्ञापन

इससे पहले विधायक विजय मिश्रा, एमएलसी रामलली मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव ने पुलावामा में शहीद हुये जवानों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्घाजंलि अर्पित की। समारोह की अध्यक्षता कामता प्रसाद तिवारी, संचालन विनोद द्विवेदी ने किया। आयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिंदो देवी, संयोजक शिवशंकर दुबे ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को आरबी सिंह एवं राजितराम यादव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर रामसूरत दुबे, पंडित बिंद, ओमप्रकाश तिवारी, बैजनाथ सरोज, ब्रह्मजीत शुक्ला, सेवालाल, सुशील बिंद, मनोज दुबे, धर्मराज दुबे, अमरेश मिश्रा, मुन्ना पांडेय, दीनानाथ, लाला मिश्रा, सुक्खूराम मौर्या, राजेन्द्र मिश्रा, कर्मा दुबे, राजन दुबे, ऋषि दुबे, जितेंद्र बरनवाल, अनुराग दुबे, शिवप्रसाद, श्यामबिहारी, अमित दुबे, बब्बू दुबे, भागवत दुबे, आशुतोष यादव, विजय गुप्ता, मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी घाट मार्ग का होगा कायाकल्प
चौरी। सोमवार को चौरी बाजार में आयोजित अभिनंदन समारोह में विशिष्ठ अतिथि रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव ने गांधी मार्ग को निधि से बनवाने की घोषणा कर लोगों का दिल जीत लिया। चौरी- सुरेरी वाया गांधी ग़ांधी घाट पुल तक तीन किलोमीटर की सड़क पर गंदे पानी का बहाव होना और क्षतिग्रस्त हो जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। घोषणा होते ही लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed