{"_id":"5c3791d3bdec2273771f1a27","slug":"171547145683-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नफरत फैलाने की राजनीति कर रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नफरत फैलाने की राजनीति कर रही भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के चौथे दिन बृहस्पतिवार को जिले के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री राम दुलार ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर टीम लीडरों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान सपा सरकार के विकास कार्य भी गिनाए।
पूर्व मंत्री राम दुलार राजभर ने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है। विकास कार्य नहीं कराने पर मंदिर मुद्दे पर बांटने की साजिश रची रही है। भदोही विधानसभा के दत्तीपुर में टीम लीडर डॉ. आरके पटेल के नेतृत्व में चौपाल आयोजित की गई। इसमें भाजपा की नाकामियों पर प्रकाश डाला गया। डॉ. पटेल ने कहा कि सपा के कार्यकाल में जो विकास हुए वह आजादी के बाद कभी नहीं हुए। जनता सपा के कार्यों को याद कर रही है। इस मौके पर शोभनाथ यादव, दयाराम पाल, सुरेश पाल, छोटेलाल पाल, वीरेंद्र विश्वकर्मा, रामचंद्र पासवान, उमाशंकर पटेल आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर ज्ञानपुर में टीम लीडर बच्चन पाल खरगापुर, राम किशोर बिंद मदनपुर, पूर्व सांसद रामरति बिंद कारीगांव, सेमराध में कमाशंकर महतो, जिलाजीत पाल, भदोही के गंगारामपुर में लाल बहादुर बिंद, कैड़ा में काशीनाथ पाल, औराई विधानसभा के लक्ष्मणपट्टी में रामयज्ञ पाल, सुकुलपुर में कैलाश बिंद, बीसापुर में जगत नातायण पटेल ने चौपाल लगाकर समाजवादी सरकार की योजनाएं गिनाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी, जिला महासचिव ओम प्रकाश यादव, नान्हक यादव, धर्मेंद्र मिश्र पप्पू आदि मौजूद रहे। उधर, चंदापुर सदाशिवपट्टी में ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के महासचिव प्रदीप कुमार मौर्य ने चौपाल आयोजित किया। उन्होंने छुट्टा पशुओं के मुद्दे पर सरकार पर टिप्पणी की। इस मौके पर योगेश यादव, ओम प्रकाश, क्षमा यादव, हुबलाल शर्मा, माताफल सरोज आदि मौजूद रहे।