फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बवईं को इंटरलाकिंग और बारात घर की सौगात

बवईं को इंटरलाकिंग और बारात घर की सौगात

Fri, 14 Dec 2018 11:15 PM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
बवईं को इंटरलाकिंग और बारात घर की सौगात

विज्ञापन
ऊंज। ज्ञानपुर के विधायक विजय मिश्र ने क्षेत्र को 25 लाख की लागत से बनने वाले बारात भवन की सौगात दी। कहा कि विधायक निधि से सबको पढ़ाई, दवाई समेत अन्य सुविधाएं देने का प्रयास किया जाएगा।

सागरपुर बवईं में शुक्रवार को आयोजित अपने अभिनंदन समारोह में विधायक ने कहा कि आपका वोट मेरे लिए सुरक्षा चक्र का काम करता है। आप के कारण ही हमें दूसरे प्रांतों में भी सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि विधायक निधि से सबको पढ़ाई, दवाई समेत अन्य सुविधाएं देने का प्रयास किया जाएगा। जो पूरा नहीं हो पा रहा है, उसे मुख्यमंत्री के जरिए दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने 25 लाख की लागत से बनने वाले बारात भवन का शिलान्यास किया। इसके अलावा सोलर वाटरपंप और गांव में इंटरलॉकिंग कराने की घोषणा की। विरोधियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सीएएफ के जवान वकील बिंद की मौत पर हमदर्दी का दिखावा कर रहे कुछ लोग असल में उनकी पत्नी की मदद नहीं होने देना चाहते। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि बेटियों को अधिक से अधिक पढ़ाएं। उन्होंने बच्चों को कान्वेंट स्कूलों में पढ़ाने के बजाए सरकारी स्कूल में पढ़ाने का आह्वान किया। कहा कि सरकारी स्कूलों में ज्यादा योग्य एवं प्रशिक्षित शिक्षक होते ळैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए कहा कि सरकार में हर वर्ग का विकास कर रही है। भोजपुरी गायक राजेश परदेशी ने गीतों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया। इससे पहले ग्रामीणों ने विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर एमएलसी रामलली मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव, राजितराम यादव, सुशील बिंद, पूर्व विधायक शारदा बिंद, दिनेश बिंद, अजय, गब्बर, मुन्ना, सचिन, रामलाल, हजारी केवट, शीतला बिंद, सुरेश बिंद, अवधेश मूलचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed