फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   डाकघर में महिला अभिकर्ता और पोस्टमास्टर में विवाद

डाकघर में महिला अभिकर्ता और पोस्टमास्टर में विवाद

Fri, 30 Nov 2018 11:35 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
डाकघर में महिला अभिकर्ता और पोस्टमास्टर में विवाद

विज्ञापन
भदोही। नगर स्थित मुख्य डाकघर में शुक्रवार को दोपहर डाकघर की महिला अभिकर्ता और पोस्टमास्टर के बीच विवाद से डाकघर में अफरा मच गई। मामला से डाकघर में अफरा तफरी मच गई। विवाद इतना बढ़ गया था कि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शांत हो सका। बताया जा रहा है कि मामला इतना था कि महिला अभिकर्ता के स्थान पर उसका पति नगद जमा करने के लिए डाकघर से आया था जिसे पोस्टमास्टर ने रोका। महिला ने पोस्टमास्टर पर दुव्यर्वहार का भी आरोप लगाया।
कोतवाली क्षेत्र के फत्तूपुर दरगाह निवासी शशिकला डाकघर में बतौर अभिकर्ता कार्यरत है। डाकघर में में रुपये जमा करने का काम उसका रोज का है। बताया जाता है कि शुक्रवार को वह किसी कारण डाकघर नहीं जा सकी तो नगद जमा करने के लिए अपने पति को भेज दिया। पोस्टमास्टर विमलेश सिंह के अनुसार उन्होंने अभिकर्ता के पति से रुपये जमा लेने से इंकार कर दिया और यह भी निर्देशित किया कि यदि रुपये जमा करना है तो अभिकर्ता को आना होगा।
विज्ञापन

इतना होने के बाद शशिकला स्वयं डाकघर पहुंचीं तो उसके साथ पोस्टमास्टर ने दुर्व्यवहार किया। इसको लेकर विवाद शुरू हो गया। इस बीच डायल-100 के पुलिस कर्मी डाकघर पहुंच गए। जहां दोनो पक्षों की बात सुनने के बाद दोनो पक्षों को शांत कराकर रफा दफा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अभिकर्ता ने डाक विभाग के अधीक्षक सहित अन्य. अधिकारियों को पत्र भेजकर शिकायत की है। पत्रक में कहा गया है कि यह नजारा डाकघर का प्रतिदिन का है। आए दिन वृद्धों, महिलाओं को डाकघर में अपमानित किया जाता है। उधर पोस्टमास्टर ने कहा कि उन्होंने महिला अभिकर्ता के स्थान पर उसके पति से रुपये जमा करने से रोका और जिसके बाद विवाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed